HomeAutomobilesHonda Activa ने रचा इतिहास, सिर्फ इस एक राज्य में ही बिक...

Honda Activa ने रचा इतिहास, सिर्फ इस एक राज्य में ही बिक गईं 50 लाख गाड़ियां; क्या आपने भी खरीदी है

Honda Activa इंडियन मार्केट में सबसे सक्‍सेफुल स्‍कूटर में से एक कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इंडिया के एक ही स्‍टेट में इसकी 50 लाख यूनिट्स बिक चुकी हैं।

Honda Activa सबसे ज्‍यादा बिकने वाला स्‍कूटर है। अब इस स्‍कूटर ने एक और नया रिकॉर्ड बनाया है। मेकर ने बताया है कि इसकी 50 लाख यूनिट्स को अकेले एक ही स्‍टेट में खरीदा जा चुका है। इसके साथ होंडा ने और क्‍या कहा है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Honda Activa ने बनाया रिकॉर्ड

होंडा इंडियन मार्केट में एक्टिवा स्‍कूटर को लंबे टाइम से ऑफर करती है। साथ में कस्‍टमर्स का भी इस ब्रॉन्‍ड पर काफी ज्‍यादा भरोसा भी बना हुआ है। जिसकी वजह से इस स्‍कूटर ने नया रिकॉर्ड भी बना दिया है।

एक राज्‍य में है लाखों की डिमांड

होंडा के इस स्‍कूटर की वैसे तो पूरे इंडिया में अच्‍छी खासी डिमांड है। लेकिन महाराष्‍ट्र में इसकी 50 लाख यूनिट्स को अब तक बेचा जा चुका है। इन यूनिट्स को 25 साल में महाराष्‍ट्र में बेचा गया है। महाराष्‍ट्र में भी पुणे, मुंबई, ठाणे, नागपुर और नवी मुंबई में इसकी सबसे ज्‍यादा डिमांड रहती है। राज्‍य में होंडा के 700 सेल्‍स और सर्विस पाइंट्स हैं।

लोगों का है ब्रॉन्‍ड पर भरोसा

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के सेल्‍स और मार्केटिंग के डायरेक्‍टर मुत्सुओ उसुई ने कहा कि महाराष्ट्र में 50 लाख एक्टिवा की बिक्री का आंकड़ा पार करना पिछले 25 वर्षों में ग्राहकों द्वारा ब्रांड पर रखे गए गहरे भरोसे को दर्शाता है। महाराष्ट्र सबसे गतिशील बाजारों में से एक है और यह उपलब्धि इस बात को उजागर करती है कि भरोसेमंद गतिशीलता रोजमर्रा के आवागमन को किस प्रकार प्रभावित करती है। हमारा ध्यान ग्राहक अनुभव को मजबूत करने, पहुंच बढ़ाने और यह सुनिश्चित करने पर केंद्रित है कि एक्टिवा राज्य भर के सवारों की बदलती अपेक्षाओं को पूरा करती रहे।

मिलते हैं शानदार फीचर्स

होंडा एक्टिवा में एलईडी लाइट, 10.67 सेमी टीएफटी डिस्‍प्‍ले, होंडा रोड सिंक, स्‍मार्ट की, टाइप सी यूएसबी पोर्ट, एडवांस आइडल स्‍टॉप सिस्‍टम, ओपन ग्‍लोव बॉक्‍स, फ्रंट डिस्‍क ब्रेक, साइड स्‍टैंड इंजन कट-ऑफ, ट्यूबलैस टायर को दिया जाता है।

मिलता है दमदार इंजन

होंडा के इस स्‍कूटर में 123.92 सीसी का सिंगल सिलेंडर 4 स्‍ट्रोक इंजन मिलता है। जो 6.20 किलोवाट पावर के साथ 10.5 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। साथ में ड्राई क्‍लच टाइप मिलता है।

क्‍या है प्राइज

होंडा एक्टिवा के DLX वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 89652 है और H-SMART की एक्‍स शोरूम प्राइज 94096 रुपये है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular