Audi QS 8 को अब इंडियन मार्केट में लाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। मेकर ने इसके Launch की डेट को भी कंफर्म कर दिया है। इस एसयूवी को कितने ताकतवर Engine, Features के साथ लाने की तैयारी हो रही है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
आ रही है Audi QS 8
ऑडी इंटरनेशनल मार्केट में जिस ताकतवर एसयूवी Audi QS 8 को ऑफर करती है, उसे अब इंडिया में भी लॉन्च कर दिया जाएगा। मेकर ने इसके लिए डेट भी कंफर्म कर दी है।
कब होगी लॉन्च
मेकर ने जो डिटेल दी है उसके मुताबिक इंडिया में इस एसयूवी को 17 March 2026 को ऑफिशियली लॉन्च कर दिया जाएगा। जिसके बाद इसे खरीदा जा सकता है।
मिलेगा ताकतवर इंजन
Audi QS 8 में मेकर 4 लीटर V8 इंजन देगी, जिसके साथ में 2 टर्बो दिए जाएंगे। इससे 500 हॉर्स पावर की ताकत के साथ 700 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। साथ में 8स्पीड ट्रिपट्रॉनिक गियरबॉक्स भी होगा। इतने दमदार इंजन की वजह से एसयूवी को सिर्फ 4 सेकेंड में ही 0 से 100 की स्पीड से चलाया जा सकेगा।
मिलेंगे शानदार फीचर्स
मेकर अपनी इस एसयूवी में स्पोर्ट एडेप्टिव एयर सस्पेंशन, S स्पोर्ट पैकेज, ऑल व्हील स्टेयरिंग, ट्रेलर हिच के अलावा 12.3 इंच एचडी डिस्प्ले, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, MMI टच रिस्पांस डिस्प्ले, BANG & OLUFSEN के 23 स्पीकर्स वाला म्यूजिक सिस्टम, रिमोट स्टार्ट, ऑडी कनेक्ट, ADAS, 360 डिग्री कैमरा, क्रूज कंट्रोल, नाइट विजन असिस्ट जैसे फीचर्स को देगी। साथ में अलॉय व्हील्स के 3 और एक्सटीरियर कलर के 9 कलर ऑप्शन भी मिलेंगे।
कितनी हो सकती है Price
मेकर इंटरनेशनल मार्केट में इस एसयूवी को 90 लाख रुपये की प्राइज के आस पास से ऑफर करना शुरू करती है। इसलिए इंडिया में भी इस एसयूवी को 1-1.5 करोड़ की एक्स शोरूम प्राइज पर ही ऑफर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें
Volkswagen Virtus Facelift: City और Verna का खेल खत्म करने को मिलेंगे ये 5 बड़े अपडेट, कब हो रही Launch?
Toyota Innova Crysta Limo Edition: इंडियन मार्केट में Launch हुआ नया एडिशन, लग्जरी देख उड़ जाएंगे होश, जानिए क्या है Price?
Volkswagen Virtus Facelift: Launch से पहले आ गई पहली तस्वीर! फ्रंट से लेकर रियर तक… कितने बदल गए हैं लुक्स और फीचर्स?
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?












Leave a Reply