HomeAutomobilesHonda Dio 125 का 'X-Edition'! किलर लुक ने उड़ाए होश; कितना है...

Honda Dio 125 का ‘X-Edition’! किलर लुक ने उड़ाए होश; कितना है Price और क्यों करेगा युवाओं के दिल पर राज

Honda Dio 125 के X-Edition को इंडियन मार्केट में लॉन्‍च किया गया है। किन खूबियों के साथ इसे किस Price पर ऑफर किया है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Honda Dio 125 X-Edition स्‍कूटर को युवाओं को लुभाने के लिए मेकर ने इंडिया में लॉन्‍च कर दिया है। इस स्‍कूटर में क्‍या खूबियां दी हैं। किस प्राइज पर इसे लॉन्‍च किया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

लॉन्‍च हुआ Honda Dio 125 X-Edition स्‍कूटर

होंडा ने इंडियन मार्केट में एंट्री लेवल से ऊपर के सेगमेंट में ऑफर किए जाने वाले Honda Dio 125 के X-Edition को लॉन्‍च कर दिया है। इस स्‍कूटर को सिर्फ कॉस्‍मैटिक चेंज के बाद ही लॉन्‍च किया है। इसमें कोई भी मैकेनिकल चेंज नहीं हुआ है।

मिली ये खूबियां

मेकर ने बताया है कि इस स्‍कूटर के एक्‍स एडिशन को एलईडी लाइट, नई TFT डिस्‍प्‍ले, एडवांस आइडल स्‍टॉप सिस्‍टम, पीजीएम-एफआई टेक्‍नोलॉजी, स्‍टाइलिश और डायनेमिक्‍स ग्राफिक्‍स, ड्यूल कलर्ड बॉडी, एक्‍स एडिशन डिकेल्‍स, ओपन ग्‍लोव बॉक्‍स, टाइप सी यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, पासिंग स्विच, साइड स्‍टैंड इंजन कट-ऑफ, फ्रंट टेलीस्‍कोपिक सस्‍पेंशन, फ्रंट डिस्‍क ब्रेक के साथ आगे 12 और रियर में 10 इंच टायर, Pearl Siren Blue और Pearl Deep Ground Grey कलर के साथ लॉन्‍च किया है।

मिला दमदार इंजन

होंडा ने डियो 125 को 4स्‍ट्रोक, SI इंजन दिया है जो 125 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन है। इस इंजन से 6.11 किलोवाट पावर और 10.5 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। इसमें ऑटोमैटिक ड्राई क्‍लच दिया है।

कितनी है Price

मेकर ने इस स्‍कूटर के लिए ऑनलाइन के साथ ही डीलरशिप पर बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। साथ में इस स्‍कूटर की एक्‍स शोरूम प्राइज 87733 रुपये रखी है। इनकी डिलीवरी के लिए भी ज्‍यादा इंतजार नहीं करना होगा और इस स्‍कूटर को फरवरी के दूसरे हफ्ते में ही घर लाया जा सकेगा।

किनसे मिलेगी चुनौती

होंडा के डियो 125 को इंडिया में 125 सीसी सेगमेंट वाले स्‍कूटर के तौर पर ऑफर किया जाता है। इस स्‍कूटर को मार्केट में Suzuki Access 125, Honda Activa 125, Hero Destini 125 जैसे स्‍कूटर से चुनौती मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular