Honda CB300R अब नहीं खरीद पाएंगे, होंडा ने बंद कर दी बाइक

Honda CB300R इंडियन मार्केट में होंडा की शानदार पेशकश थी, जिसे अब बंद कर दिया गया है। मेकर ने ऐसा क्‍यों किया है। किस तरह की खूबियों के साथ इसे बेचा जा रहा था। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

बंद हुई बाइक

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो होंडा ने 300 सीसी सेगमेंट में Honda CB 300R को अब बंद कर दिया है। मेकर ने इस बाइक को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट से भी हटा दिया है। इसके अलावा डीलर्स ने भी इस बाइक के लिए अब फ्रेश बुकिंग लेना बंद कर दिया है।

क्‍यों बंद हुई

मेकर ने इसकी डिटेल तो नहीं दी है लेकिन माना जा रहा है कि इस बाइक की कम सेल ही कारण थी, जिसकी वजह से बाइक को अब पूरी तरह से इंडियन मार्केट से हटाया गया है।

मिलता था पावरफुल इंजन

मेकर अपनी बाइक को 300 सीसी सेगमेंट में लाती थी। जिसमें 286 सीसी का सिंगल सिलेंडर लिक्‍विड कूल्‍ड इंजन मिलता था। इस इंजन से बाइक को 31 हॉर्स पावर के साथ 28 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता था। इसमें 6स्‍पीड गियरबॉक्‍स के साथ में असिस्‍ट और स्लिप्‍र क्‍लच भी दिया जाता था।

CKD लेवल पर आती थी बाइक

Honda CB300R को इंडिया में नहीं बनाया जाता था बल्कि इस बाइक को CKD लेवल पर ऑफर किया जा र‍हा था। लेकिन 2020 में BS6 लागू होने के बाद इसे बंद किया गया था और फिर इंडिया में ही इसका प्रोडक्‍शन किया गया था, लेकिन अब इसे भी बंद कर दिया गया है।

क्‍या था प्राइज

मेकर अपनी इस बाइक को जब तक ऑफर कर रही थी तब तक इसे 2.19 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जा रहा था।