HomeAutomobilesHyundai ने लॉन्च किया Venue का नया 'HX8' डीजल वेरिएंट, SUV ने...

Hyundai ने लॉन्च किया Venue का नया ‘HX8’ डीजल वेरिएंट, SUV ने तोड़े बिक्री के सारे रिकॉर्ड

Hyundai Venue को 2025 के आखिरी में ही नई जेनरेशन के साथ लॉन्‍च किया गया था। अब इसके नए वेरिएंट HX8 डीजल को भी लॉन्‍च किया गया है। इसमें क्‍या खूबियां हैं। रिपोर्ट में पढ़ें।

Hyundai Venue को 2025 के आखिरी में ही नई जेनरेशन के साथ लॉन्‍च किया गया था। अब इसके नए वेरिएंट HX8 डीजल को भी लॉन्‍च किया गया है। साथ ही इसने बुकिंग का नया रिकॉर्ड भी बनाया है। इसमें क्‍या मिलता है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Hyundai Venue को मिला नया वेरिएंट

हुंडई ने 4 नवंबर 2025 को ही नई जेनरेशन वेन्‍यू को इंडियन मार्केट में लॉन्‍च किया था। जिसके करीब 4 महीनों के बाद ही इस एसयूवी को डीजल में नया HX 8 वेरिएंट मिल गया है। मेकर ने 10 मार्च 2026 को इसके नए वेरिएंट को लॉन्‍च कर दिया है।

सेल्‍स का बना रिकॉर्ड

हुंडई ने बताया है कि इस एसयूवी की नई जेनरेशन ने सेल्‍स के मामले में कई शानदार एसयूवी को भी पीछे कर दिया है। अब तक इसके लिए मेकर को 1 लाख यूनिट्स की बुकिंग मिल चुकी है।

नए वेरिएंट की खूबियां

हुंडई ने वेन्‍यू के नए डीजल वेरिएंट में कई खूबियों को भी दिया है। इस वेरिएंट में VENUE ब्रांडिंग वाली ड्यूल टोन लेदरेट सीटें, इलेक्ट्रिक 4-वे ड्राइवर सीट एडजस्टमेंट, कंट्रोलर से ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट, हुंडई ब्लूलिंक (कनेक्टेड कार तकनीक), ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, रियर डिस्क ब्रेक, एंबिएंट लाइटिंग, क्रैश पैड और सेंट्रल कंसोल, ड्राइव मोड के लिए इको, नॉर्मल, स्पोर्ट मोड, ट्रैक्शन कंट्रोल के लिए सैंड, कीचड़ और स्‍नो मोड के अलावा पैडल शिफ्टर्स को भी दिया है।

ताकतवर है इंजन

मेकर ने इसमें U2 1.5L CRDi डीजल इंजन दिया है। जो 6स्‍पीड ऑटामैटिक ट्रांसमिशन के साथ मिलता है। यह इंजन 116 पीएस पावर के साथ 250 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है।

कस्‍टमर्स के बीच बढ़ा भरोसा

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ तरुण गर्ग ने कहा कि हमें खुशी है कि नई हुंडई वेन्यू ने 1 लाख बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया है, जो हमारे ब्रांड पर भारतीय ग्राहकों के अटूट विश्वास की पुष्टि करता है। यह उपलब्धि स्मार्ट, कनेक्टेड और फीचर-रिच मोबिलिटी सॉल्यूशंस की बढ़ती आकांक्षा को दर्शाती है जो रोजमर्रा की ड्राइविंग को बेहतर बनाते हैं। नए HX8 डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट के लॉन्च से वेन्यू लाइनअप और मजबूत होता है, जो ग्राहकों को डीजल की दक्षता, दमदार परफॉर्मेंस और सहज सुविधा का सही मिश्रण प्रदान करता है। यह उन्नत तकनीक और बेहतर मूल्य द्वारा समर्थित सार्थक विकल्प प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। हुंडई में, हम भविष्य के लिए तैयार उत्पादों को वितरित करने पर केंद्रित हैं जो ग्राहकों की बदलती अपेक्षाओं के अनुरूप हों और भारत में मोबिलिटी के अगले चरण को गति प्रदान करें।

कितनी है Price

हुंडई वेन्‍यू के नए एचएक्‍स 8 डीजल वेरिएंट को इंडियन मार्केट में 13.70 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर लॉन्‍च किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular