HomeAutomobilesभारत में गाड़ियों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, महज 11 महीनों में बिके...

भारत में गाड़ियों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, महज 11 महीनों में बिके 2.69 करोड़ से ज्यादा वाहन

Car Sales: इंडिया में वैसे तो हर महीने लाखों कारों और टू व्‍हीलर्स को बेचा जाता है। लेकिन बीते 11 महीनों में यह आंकड़ा कहां तक पहुंचा है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Car Sales: इंडियन मार्केट में कई व्‍हीकल मैन्‍युफैक्‍चरर्स अलग अलग सेगमेंट में और खूबियों के साथ अपने व्‍हीकल्‍स को ऑफर करते हैं। FADA ने बताया है कि बीते 11 महीनों में इंडिया में कितने व्‍हीकल्‍स को बेचा गया है। इनमें से किस सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा डिमांड रही है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

11 महीनों में बेचे 2.69 करोड़ वाहन

FADA ने बताया है कि पिछले 11 महीनों में इंडिया में 2.69 करोड़ यूनिट्स को बेचा गया है। अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 के बीच 2,69,52,913 यूनिट्स को बेचा गया है।

कितनी रही ग्रोथ

FADA के मुताबिक फाइनेंशियल ईयर 2025 के मुकाबले 2026 में 12.13 पर्सेंट की ग्रोथ रही है। फाइनेंशियल ईयर 2025 में इंडिया में टोटल 2,40,38,020 यूनिट्स व्‍हीकल्‍स को बेचा गया था।

2 व्‍हीलर सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा डिमांड

फाइनेंशियल ईयर 2026 में भी 2025 की तरह सबसे ज्‍यादा डिमांड 2 व्‍हीलर सेगमेंट की रही है। FADA के मुताबिक 2026 फाइनेंशियल ईयर में 1.94 करोड़ से ज्‍यादा 2व्‍हीलर्स को बेचा गया है।

किस सेगमेंट में कितनी डिमांड

फाइनेंशियल ईयर 2026 में 2 व्‍हीलर सेगमेंट में 1,94,58,477 यूनिट्स, 3व्‍हीलर सेगमेंट में 12,53,658, कमर्शियल व्‍हीकल सेगमेंट में 9,57,853, CE सेगमेंट में 64,176, पर्सनल व्‍हीकल सेगमेंट में 42,50,900 और ट्रैक्‍टर सेगमेंट में 9,67,849 यूनिट्स को बेचा गया है।

2025 में कितनी थी डिमांड

फाइनेंशियल ईयर 2025 में 2 व्‍हीलर सेगमेंट में 1,73,73,374, 3व्‍हीलर सेगमेंट में 11,21,513, कमर्शियल व्‍हीकल सेगमेंट में 8,60,318, CE सेगमेंट में 72,418, पर्सनल व्‍हीकल सेगमेंट में 38,01,594 और ट्रैक्‍टर सेगमेंट में 8,08,803 यूनिट्स को बेचा गया था।

सबसे ज्‍यादा किस सेगमेंट में रही ग्रोथ

ट्रैक्‍टर सेगमेंट में ही सबसे ज्‍यादा ग्रोथ भी दर्ज की गई है। 2025 के मुकाबले 2026 के फाइनेंशियल ईयर में ट्रैक्‍टर सेगमेंट में 19.66 पर्सेंट की ग्रोथ रही। 2 व्‍हीलर सेगमेंट में 12 पर्संट की ग्रोथ आई है। वहीं CE सेगमेंट में 11.38 पर्सेंट की नेगेटिव ग्रोथ रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular