HomeAutomobilesIndian Army के अधिकारी ने Toll पर दिखाया i-Card, फिर कर्मचारी ने...

Indian Army के अधिकारी ने Toll पर दिखाया i-Card, फिर कर्मचारी ने पूछ लिया ऐसा सवाल कि Social Media पर मच गया बवाल

Indian Army का एक अधिकारी अगर परिवार के साथ कार से जाए और Toll Tax पर Exemption मांगे तो क्‍या होता है। Social Media पर एक Viral Video में यह समझ आ रहा है।

Indian Army के जवान और अधिकारी देश में कहीं पर भी जाएं उनको कभी भी Toll Tax नहीं देना पड़ता। लेकिन ऐसा किस स्थिति में होता है और क्‍या छुट्टी पर आए अधिकारी भी Toll Tax Exemption का फायदा उठा सकते हैं? ऐसे ही सवालों के साथ एक वीडियो Social Media पर कुछ दिनों से काफी ज्‍यादा Viral हो रहा है। वीडियो में क्‍या हुआ है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

क्‍या है मामला

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी कम टाइम में काफी ज्‍यादा वायरल हो रहा है। जिसमें एक आर्मी अफसर अपने परिवार के साथ कार में कहीं जा रहा है। इस दौरान एक Toll Plaza पड़ता है। जहां पर एक कर्मी और सेना के अधिकारी की बातचीत का वीडियो अधिकारी के परिवार ने बनाया है। यह वीडियो अब इतना वायरल हो गया है कि लोग भी इसे देखने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं।

आर्मी अफसर ने दिखाया ID-Card

टोल आने के बाद आर्मी अफसर ने छूट के लिए अपना आई कार्ड दिखाया। लेकिन उसे छूट देकर टोल से जाने देने की जगह टोल कर्मी ने ऐसा सवाल कर दिया कि अब वह वीडियो लाखों लोग देख रहे हैं।

ऐसा क्‍या पूछा

टोल कर्मी ने काफी शालीनता दिखाते हुए सेना के अफसर को पहले तो मना किया और फिर सवाल कर दिया। इसके पहले सेना अफसर वीडियो के एक हिस्‍से में यह कह रहा है कि ‘मैं अपनी जॉइनिंग रिपोर्ट के लिए जा रहा हूं।’ टोल प्‍लाजा पर मौजूद कर्मी ने इसके बाद अधिकारी से पूछा कि क्या आपके पास जॉइनिंग ऑर्डर हैं, जिसके बाद सेना अधिकारी उन्हें जॉइनिंग ऑर्डर दिखाने में विफल रहते हैं। इसके बाद टोल बॉय विनम्रता से सेना अधिकारी को बताता है कि केवल ‘ड्यूटी पर तैनात’ अधिकारियों को ही टोल टैक्स से छूट मिलती है।

यह भी पढ़ें- Electric Cars: बैटरी की टेंशन कंपनी की और गाड़ी आपकी, इन 3 बड़ी कंपनियों ने लॉन्च की BaaS स्कीम

किसने किया अपलोड

सोशल मीडिया पर एक यूजर मिहिर झा ने इस वीडियो को अपलोड किया है। इसके साथ उन्‍होंने लिखा है कि एक सेना अधिकारी (वेतन ₹1 लाख-₹2 लाख) अपनी महिंद्रा एसयूवी में ड्यूटी से छुट्टी पर अपनी पत्नी के साथ यात्रा करते हुए टोल देने से इनकार कर देते हैं। मुझे उम्मीद है कि सेना के उच्च अधिकारी यह वीडियो देख रहे होंगे। टोल-बॉय को सलाम: इतनी बेतुकी हरकत के बावजूद विनम्र और पेशेवर!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular