HomeAutomobilesKia Seltos New Generation भारत में लॉन्च—दमदार लुक, हाई-टेक फीचर्स और कीमत...

Kia Seltos New Generation भारत में लॉन्च—दमदार लुक, हाई-टेक फीचर्स और कीमत सिर्फ 10.99 लाख से शुरू

Kia Seltos New Generation को इंडिया में लॉन्‍च किया गया है। मेकर ने इस एसयूवी का क्‍या प्राइज रखा है। कैसे फीचर्स दिए हैं। कितने इंजन ऑप्‍शन हैं। रिपोर्ट में पढ़ें।

Kia Seltos New Generation को नए साल 2026 में इंडिया में लॉन्‍च कर दिया गया है। मेकर ने इस एसयूवी को किस प्राइज पर लॉन्‍च किया है। इस एसयूवी में कौन से फीचर्स को दिया जा रहा है। इसमें कितने इंजन के ऑप्‍शन दिए हैं। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज क्‍या है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Kia Seltos नई जेनरेशन लॉन्‍च

किआ ने इंडियन मार्केट में अपनी मिड साइज एसयूवी सेल्‍टॉस की नई जेनरेशन को लॉन्‍च कर दिया है। मेकर ने इस एसयूवी को 10 दिसंबर 2025 को पहले पेश किया था और अब इसकी प्राइज को रिवील कर दिया है।

Kia Seltos New Generation Price
Kia Seltos New Generation Price
PC-Kia India

क्‍या है प्राइज

मेकर ने इस एसयूवी को 10.99 लाख रुपये की स्‍टार्टिंग प्राइज पर लॉन्‍च किया है। यह प्राइज इसके बेस वेरिएंट HTE के पेट्रोल वर्जन का है। इसके अलावा इस एसयूवी के टॉप वेरिएंट GT Line/ X Line के डीजल इंजन वेरिएंट का एक्‍स शोरूम प्राइज 19.99 लाख रुपये रखा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Autotechbiz.in (@autotechbiz)

मिले शानदार फीचर्स

मेकर ने नई जेनरेशन किआ सेल्‍टॉस में नई वर्टिकल शेप एलईडी हेडलाइट, स्प्ल्टि एलईडी डीआरएल, स्‍टार मैप एलईडी टेल लैंप, 360 डिग्री कैमरा, ADAS, फ्लश डोर हैंडल, 30 इंच ट्रिनिटी स्‍क्रीन जिसमें 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, 12.3 इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर और करीब 5 इंच की स्‍क्रीन में एसी कंट्रोल, रोल बटन के साथ टच बटन कंट्रोल, ड्राइविंग के लिए स्‍पोर्ट, नॉर्मल मोड, शॉर्क फिन एंटीना, पैनोरमिक सनरूफ, एंबिएंट लाइट, छह एयरबैग, एबीएस, ट्रैक्‍शन कंट्रोल, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, वायरलेस चार्जर, हेड-अप डिस्‍प्‍ले, सेकेंड रो फोल्‍डिंग सीट, स्‍नो-मड-सैंड ट्रैक्‍शन कंट्रोल के साथ और भी कई शानदार फीचर्स को दिया है।

कितनी है सेफ

किआ सेल्‍टॉस की नई जेनरेशन के लिए मेकर ने इंडिया में पहली बार ग्‍लोबल K3 प्‍लेटफॉर्म का यूज किया है। इसमें 24 स्‍टैंडर्ड सेफ्टी पैक दिया है। इसके अलावा एडवांस Level-2 ADAS के साथ 28 ऑटानामस सेफ्टी फीचर दिए हैं, जिनमें से कुछ पहली बार दिए गए हैं।

कैसे हैं डाइमेंशन

किआ ने नई जेनरेशन सेल्‍टॉस को 4460 एमएम लंबाई, 1830 एमएम चौड़ाई के अलावा 2690 एमएम व्‍हीलबेस के साथ ऑफर किया है।

10 कलर ऑप्‍शन मिलेंगे

किआ ने सेल्‍टॉस की नई जेनरेशन को 10 सिंगल टोन कलर के साथ ऑफर किया है। जिसमें Magma Red के साथ टोटल 2 नए कलर हैं।

किनसे मिलेगी चुनौती

इंडियन मार्केट में Kia Seltos की नई जेनरेशन को सबसे ज्‍यादा Hyundai Creta, Volkswagen Taigun, Tata Sierra, Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder, MG Hector, MG Astor जैसी एसयूवी से सबसे ज्‍यादा चुनौती मिलेगी।

2019 में हुई थी इंडिया में एंट्री

किआ ने 2019 में इंडियन मार्केट में एंट्री की थी। तब मेकर ने अपनी सबसे शानदार एसयूवी Kia Seltos को ही इंडिया में लॉन्‍च किया था। जिसके बाद Kia Sonet और बाद में Kia Carens को लाया गया था।

Variant-wise Price (Ex-showroom)

Powertrain Tech-Line GT-Line & X-Line
HTE HTE (O) HTK HTK (O) HTX HTX (A) GTX / X-Line GTX (A) / X-Line (A)
Smartstream G1.5 6MT 10,99,000 12,09,000 13,09,000 14,19,000 15,59,000 16,69,000
Smartstream G1.5 IVT 13,39,000 14,39,000 15,49,000 16,89,000 17,99,000 18,39,000 19,49,000
Smartstream G1.5 T-GDi 6MT 12,89,000 13,89,000 14,99,000
Smartstream G1.5 T-GDi 7DCT 16,29,000 17,69,000 18,79,000 19,19,000 19,99,000
1.5L CRDi VGT 6MT 12,59,000 13,69,000 14,69,000 15,79,000 17,19,000 18,29,000
1.5L CRDi VGT 6AT 14,99,000 15,99,000 17,09,000 18,49,000 19,59,000 19,79,000 19,99,000
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular