HomeAutomobilesLEAF Launched: ईवी चार्जिंग इको-सिस्टम को मजबूत करने के लिए लॉन्च हुआ...

LEAF Launched: ईवी चार्जिंग इको-सिस्टम को मजबूत करने के लिए लॉन्च हुआ लाइट इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सेलरेशन फोरम, मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी रहे चीफ गेस्ट

LEAF का गठन Hero MotoCorp Limited की इमर्जिंग मोबिलिटी बिजनेस यूनिट, iPEC India और Ather Energy Limited के बीच एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) के माध्यम से किया गया।

अगर आपके पास भी ईवी कार, स्कूटर आदि है तो ये खबर आपके लिए है क्योंकि अगर आप चार्जिंग को लेकर टेंशन में रहते हैं, तो इस दूर करने के लिए आज नई दिल्ली में लाइट इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सेलरेशन फोरम यानी LEAF को लॉन्च किया गया।

क्या है उद्धेश्य?

इस LEAF को लॉन्च करने का उद्देश्य इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स और थ्री-व्हीलर्स वाहनों के अडॉप्शन में तेजी लाने के लिए ईवी चार्जिंग इकोसिस्टम को आगे बढ़ाना है।

मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी रहे चीफ गेस्ट

इस फोरम का उद्घाटन भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि, ‘लाइट इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सेलरेशन फोरम (LEAF) का उद्घाटन किया गया, जो उद्योग के नेतृत्व में शुरू की गई एक सहयोगात्मक पहल है। इसका उद्देश्य हल्के इलेक्ट्रिक वाहनों के विकास को गति देना और बेहतर अंतरसंचालनीयता, विश्वसनीयता और विस्तारित चार्जिंग अवसंरचना के माध्यम से इलेक्ट्रिक वाहन पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना है।’

 

ईवी चार्जिंग इको-सिस्टम को मजबूत करने के लिए लॉन्च हुआ लाइट इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सेलरेशन फोरम। Phot:- ATB
ईवी चार्जिंग इको-सिस्टम को मजबूत करने के लिए लॉन्च हुआ लाइट इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सेलरेशन फोरम। Phot:- ATB

एच. डी. कुमारस्वामी ने ये भी कहा कि, ‘ये पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस दृष्टि को दर्शाती है जिसके तहत आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत आत्मनिर्भर और भविष्य के लिए तैयार भारत का निर्माण करना और विकासित भारत 2047 के लक्ष्यों को आगे बढ़ाना और नेट जीरो 2070 के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करना है।’

क्या करेगी LEAF?

जैसे-जैसे ईवी अडॉप्शन मुख्यधारा में आ रहा है, LEAF OEMs, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर ऑपरेटरों, सप्लायर्स, कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स और टेक्नोलॉजी प्रदाताओं को एक साथ लाकर चार्जिंग इकोसिस्टम के विकास को सक्षम बनाएगा। ये फोरम गवर्नमेंट एवं एंड रेगुलेटरी बॉडीज और इंडस्ट्री एसोसिएशन्स के साथ मिलकर काम करेगा, ताकि जानकारी साझा हो सके और सरकारी नीतियों के अनुसार भारत में ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को गति दी जा सके।

धीमी और हल्के दोनों तरह की चार्जिंग को करते हैं सपोर्ट

ये फोरम चार्जिंग नेटवर्क्स के बीच इंटर-ऑपरेबिलिटी को बढ़ाने, उपयोगकर्ता अनुभव की विश्वसनीयता और एकरूपता में सुधार करने तथा चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तक सार्वजनिक पहुंच का विस्तार करने का लक्ष्य रखता है।

LEVs के लिए इंटरऑपरेबिलिटी से जुड़ी पहलें, जिनमें LECCS (लाइट इलेक्ट्रिक कंबाइंड चार्जिंग सिस्टम) शामिल है, जिसे भारतीय मानक ब्यूरो (IS 17017 भाग 2/सेक्शन 7) द्वारा AC/DC “टाइप 7” कनेक्टर के रूप में स्वीकृति मिली है, जो धीमी और तेज दोनों तरह की चार्जिंग को सपोर्ट करता है, अब आकार ले रही हैं और नेटवर्क्स के बीच एकीकृत संचार तथा रोमिंग को संभव बना रही हैं।

कौन-कौन आया आगे?

LEAF का गठन Hero MotoCorp Limited की इमर्जिंग मोबिलिटी बिजनेस यूनिट, iPEC India और Ather Energy Limited के बीच एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) के माध्यम से किया गया। LEAF के संस्थापक सदस्य इसकी प्रारंभिक संचालन समिति (स्टियरिंग कमेटी) का हिस्सा हैं। इनका लक्ष्य इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर के इस्तेमाल को तेजी से बढ़ाना है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular