Mahindra Bolero Neo: खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 3 वेरिएंट महंगे तो 1 हुआ सस्ता; अब जेब पर कितना पड़ेगा असर?

mahindra bolero neo
mahindra bolero neo PC- Mahindra

Mahindra Bolero Neo की प्राइज को October 2026 में रिवाइज किया गया है। इसके बाद किन वेरिएंट्स की प्राइज बढ़ी है और किसकी कम हुई है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Mahindra Bolero Neo की प्राइज हुई रिवाइज

महिंद्रा ने अपनी सब 4 मोटर एसयूवी बोलेरो नियो की प्राइज को रिवाइज कर दिया है। मेकर ने इस एसयूवी की प्राइज को अक्‍टूबर महीने में ही अपडेट किया है। जिसके बाद 3 वेरिएंट्स की प्राइज बढ़ गई है और 1 वेरिएंट की प्राइज में कमी आ गई है।

किन वेरिएंट्स को खरीदना महंगा हुआ

मेकर ने इस एसयूवी के N4 Diesel Turbo, N10 (O) Diesel Turbo और N11 Diesel Turbo वेरिएंट्स की प्राइज को बढ़ा दिया है। इन सभी वेरिएंट्स की प्राइज में मेकर ने 6 हजार रुपये से लेकर 9 हजार रुपये तक बढ़ा दिए हैं। यह सभी इस एसयूवी के मैनुअल वेरिएंट्स हैं।

किसकी प्राइज कितनी बढ़ी

N4 Diesel Turbo मैनुअल वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज को 7 हजार रुपये बढ़ा दिया गया है। जिसके बाद अब यह 9.06 लाख रुपये में मिल रहा है।

N10 (O) Diesel Turbo वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज को 6 हजार रुपये बढ़ाया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद अब इस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 10.85 लाख रुपये हो चुकी है।

N11 Diesel Turbo वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज में भी 9 हजार रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं। जिसके बाद अब इस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 10.39 लाख रुपये हो चुकी है।

किस वेरिएंट की प्राइज हुई कम

मेकर ने N10(R) Diesel Turbo मैनुअल वेरिएंट की प्राइज को कम किया है। इसकी प्राइज में 9 हजार रुपये से ज्‍यादा की कमी की गई है।

अब कितनी है प्राइज

N10(R) Diesel Turbo मैनुअल वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज में 9102 रुपये कमी की गई है। इस कमी के बाद अब इस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 999898 रुपये हो गई है।

वेरिएंट (Variant) बदलाव (Status) कीमत में अंतर (Change) नई एक्स-शोरूम कीमत
N4 Diesel Turbo (Manual) बढ़ोतरी + ₹7,000 ₹ 9.06 लाख
N10 (O) Diesel Turbo (Manual) बढ़ोतरी + ₹6,000 ₹ 10.85 लाख
N11 Diesel Turbo (Manual) बढ़ोतरी + ₹9,000 ₹ 10.39 लाख
N10(R) Diesel Turbo (Manual) कटौती – ₹9,102 ₹ 9,99,898

यह भी पढ़ें- Mahindra XUV 3XO CNG Launch हुई, अब मिलेगी 24.70 KMPG की माइलेज, कितनी रखी है Price