HomeAutomobilesMahindra का बड़ा धमाका, अगले साल लॉन्च होंगी 4 धांसू कारें, देखें...

Mahindra का बड़ा धमाका, अगले साल लॉन्च होंगी 4 धांसू कारें, देखें किन पॉपुलर SUVs को मिलेगा नया Facelift!

Mahindra इंडिया में अगले साल कम से कम 4 नई एसयूवी को लॉन्‍च करेगी। इनमें से किन मौजूदा एसयूवी को मिलेगा फेसलिफ्ट और कौन सी नई एसयूवी होंगी। रिपोर्ट में पढ़ें।

Mahindra इंडियन मार्केट में अगले साल कम से कम 4 नई एसयूवी को लॉन्‍च करने वाली है। मेकर के पोर्टफोलियो में से किन मौजूदा एसयूवी का फेसलिफ्ट आएगा और कौन सी नई एसयूवी लॉन्‍च होंगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

महिंद्रा लाएगी नई एसयूवी

महिंद्रा इंडियन मार्केट में नई एसयूवी को लॉन्‍च करने वाली है। लेकिन अभी ऑफिशियली कंफर्म नहीं किया है, पर जिस तरह से इनकी टेस्टिंग की जा रही है उससे तो यह लग रहा है कि अगले साल इनको लॉन्‍च कर दिया जाएगा।

Mahindra XUV 700 का आएगा फेसलिफ्ट

महिंद्रा 7 सीटर मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में XUV 700 को ऑफर करती है। इस एसयूवी के फेसलिफ्ट को अगले कुछ महीनों में लॉन्‍च कर दिया जाएगा। जिसमें एक्‍सटीरियर से लेकर इंटीरियर तक में कई बदलाव होंगे और नए फीचर्स को ऑफर किया जाएगा।

XUV.e8 भी होगी लॉन्‍च

Mahindra XUV 700 फेसलिफ्ट की तर्ज पर ही XUV.e8 को भी लॉन्‍च किया जाएगा। इस एसयूवी को XUV 700 के EV वर्जन के तौर पर लॉन्‍च किया जाएगा। फिलहाल इसकी टेस्टिंग चल रही है और माना जा रहा है कि XUV.e8 को XUV 700 के बाद लॉन्‍च किया जाएगा।

Mahindra Scorpio N का भी आएगा फेसलिफ्ट

महिंद्रा स्‍कॉर्पियो एन के भी फेसलिफ्ट को लॉन्‍च करने की तैयारी शुरू हो गई है। मेकर की इस एसयूवी का पहली बार टेस्टिंग की डिटेल सामने आई है। जिससे यह समझ आ रहा है कि अब इसकी भी टेस्टिंग को शुरू कर दिया है। बिग डैडी नाम से मशहूर यह एसयूवी इंडिया में काफी पसंद की जाती है।

Mahindra XUV 3XO EV

महिंद्रा XUV 3XO को ICE सेगमेंट में सब 4 मीटर एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी के इलेक्‍ट्रिक वर्जन को भी इंडियन मार्केट में लॉन्‍च करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। फिलहाल इसकी टेस्टिंग की जा रही है और अगले साल तक इसे लॉन्‍च किया जाएगा। इसे XUV 400 के रिप्‍लेसमेंट या उसके नीचे पोजिशन किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular