HomeAutomobilesइंतजार खत्‍म, आ गई Maruti eVitara, कितने हैं वेरिएंट, क्‍या है Price,...

इंतजार खत्‍म, आ गई Maruti eVitara, कितने हैं वेरिएंट, क्‍या है Price, यहां जान लें सबकुछ

Maruti eVitara के साथ ही मारुति ने Electric SUV सेगमेंट में एंट्री कर ली है। इसको किस Price पर Launch किया है। कितनी Range दी गई है, कैसे Features हैं। रिपोर्ट में पढ़ें।

Maruti eVitara को इंडियन मार्केट में लॉन्‍च कर दिया गया है। मेकर ने इसको किस Price पर Launch किया है। इसमें कैसे Features दिए हैं। कितनी Range दी है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

लॉन्‍च हो गई Maruti eVitara

मारुति ने अपनी पहली Electric Car ई विटारा को इंडियन मार्केट में लॉन्‍च कर दिया है। मेकर ने इस एसयूवी की प्राइज को 17 February 2026 को अनाउंस कर दिया है। इस एसयूवी को तीन वेरिएंट्स Delta, Zeta और Aplha में ऑफर किया गया है।

कितनी है Price

मेकर ने इस एसयूवी को 10.99 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर लॉन्‍च कर दिया है। यह प्राइज इसके BaaS के साथ दी गई है। इस प्राइज पर खरीदने के बाद इसके लिए प्रति किलोमीटर 3.99 रुपये देने होंगे। इस प्राइज के अलावा अभी इसकी बैटरी के साथ वाले वेरिएंट्स की प्राइज को नहीं बताया गया है। मेकर 3 साल के बाद 60 पर्सेंट बायबैक की गारंटी भी दे रही है।

मिलते हैं ये फीचर्स

मेकर अपनी पहली इलेक्‍ट्रिक एसयूवी को कई शानदार फीचर्स भी दिए हैं। इस इलेक्‍ट्रिक एसयूवी में एलईडी हेडलाइट्स, टेल लाइट्स, डीआरएल के अलावा 18 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, वेंटिलेटिड सीट्स, 10 वे पावर एडजस्‍टेबल ड्राइवर सीट, स्‍लाइडिंग और रिक्‍ला‍इनिंग रियर सीट्स, फ्लेक्‍सिबल बूट स्‍पेस, Level-2 ADAS, सेफ्टी टैक, स्‍मार्ट वॉच कनेक्‍टिविटी, व्‍हीकल स्‍टेटस और अलर्ट, नेविगेशन, 7 एयरबैग्‍स, एबीएस, ईबीडी, हिल असिस्‍ट, ब्रेक असिस्‍ट, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज जैसे फीचर्स दिए हैं।

मिल रही 500KM से ज्‍यादा की रेंज

मारुति की इलेक्‍ट्रिक एसयूवी ई विटारा को 500 किलोमीटर से ज्‍यादा की रेंज (Maruti electric SUV range) के साथ लॉन्‍च किया गया है। लेकिन इसमें बैटरी के एक से ज्‍यादा ऑप्‍शंस भी मिल रहे हैं। इसमें 61 kWh कैपेसिटी की बैटरी को दिया गया है जो इसे 543 किलोमीटर की रेंज देती है। इसके अलावा इस एसयूवी को 49 KWh की बैटरी के साथ भी ऑफर किया गया है।

TECHNICAL SPECIFICATIONS DELTA ZETA ALPHA
DIMENSIONS & WEIGHT
Length (mm) 4275 4275 4275
Width (mm) 1800 1800 1800
Height (mm) 1640 1640 1640
Wheelbase (mm) 2700 2700 2700
Minimum Turning Radius (m) 5.2 5.2 5.2
Seating Capacity (nos) 5 5 5
Kerb Weight (kg) 1725 1785 1815
Gross Vehicle Weight (kg) 2180 2250 2250
BATTERY
Battery Type Lithium Ferrophosphate (LFP) Lithium Ferrophosphate (LFP) Lithium Ferrophosphate (LFP)
Battery Capacity (kWh) 49 61 61
AC Charging Time (10-100%) ~ 6.5 hrs ~ 9.0 hrs ~ 9.0 hrs
DC Charging Time (10-80%) 45 min 45 min 45 min
LFP Battery Warranty 8 Years / 160,000 km 8 Years / 160,000 km 8 Years / 160,000 km
MOTOR
Type 3-Phase AC Permanent Magnet Synchronous Motor
Max Power (kW) 105.8 128 128
Max Torque (Nm) 193 193 193
DRIVE & RANGE
Transmission Type Single Speed Electric 2WD
Range (km) 440 543 543
SUSPENSION & BRAKES
Suspension (Front/Rear) MacPherson Strut / Multi Link
Brakes (Front/Rear) Disc / Disc
Parking Brake Electronic Parking Brake
WHEELS & TYRES
Tyre Size & Dimension 225/55 R18 Alloy Wheels with Aero Garnish

 

किनसे मिलेगी चुनौती

मारुति की पहली इलेक्‍ट्रिक एसयूवी ई-विटारा को इंडिया में जब लॉन्‍च किया जाएगा, उसके बाद इसे Mahindra BE6, MG Windsor EV, Hyundai Creta Electric, Tata Harrier EV, Tata Curvv EV जैसी एसयूवी के साथ मुकाबला होगा।

पहले हो चुकी है पेश

मारुति ने 2025 के ऑटो एक्‍सपो में इस एसयूवी के कॉन्‍सेप्‍ट को सबसे पहली बार शोकेस किया था। इसके बाद 2025 के ऑटो एक्‍सपो में इसे ऑफिशियली अनवील भी किया गया था। तब से इसके लॉन्‍च का ही इंतजार इंडियन कस्‍टमर्स कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular