HomeAutomobilesMaruti ने कर दिया Wagon R में ऐसा जुगाड़, दिव्‍यांग और सीनियर...

Maruti ने कर दिया Wagon R में ऐसा जुगाड़, दिव्‍यांग और सीनियर सिटीजन को हो जाएगी आसानी

Maruti Wagon R इंडियंस की सबसे पंसदीदा कार है। लेकिन अब मेकर ने इसमें ऐसे फीचर को दे दिया है, जिससे न सिर्फ दिव्‍यांग बल्कि सीनियर सिटीजन को भी फायदा मिलेगा। यह फीचर क्‍या है, रिपोर्ट में पढ़ें।

Maruti Wagon R इंडिया में सबसे ज्‍यादा खरीदी जाने वाली कारों में से एक है। अब मेकर ने इस कार में ऐसे फीचर को ऑफर कर दिया है। जिससे दिव्‍यांगजनों के साथ ही सीनियर सिटीजन लोगों को भी बड़ी सुविधा हो जाएगी। यह फीचर क्‍या है। किस तरह से काम करेगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Maruti Wagon R में आया का का फीचर

मारुति ने वैगन आर कार में ऐसे फीचर को ऑफर कर दिया है, जिससे न सिर्फ दिव्‍यांगजनों को बल्कि इससे सीनियर सिटीजन लोगों को भी बड़ी राहत मिलने वाली है।

Maruti Wagon R
Maruti Wagon R
PC-Maruti

कौन सा है फीचर

मेकर ने बताया है कि वैगन आर में अब Swivel seat जैसे फीचर को दे दिया गया है। जो फ्रंट में को-पैसेंजर की सीट में ऑप्‍शनल मिलेगा। इस सिस्‍टम के लिए मारुति ने NSRCEL-IIM बेंगलुरू के साथ पार्टनरशिप की है।

कैसे करेगी काम

इस सीट को वैगन आर के नए मॉडल्‍स में लगाया जा सकता है या फिर पुराने मॉडल्‍स में रेट्रोफिट करवाया जा सकता है। जिसमें सिर्फ 1 घंटे का टाइम लगता है। जिसके बाद को-पैसेंजर सीट को 90 डिग्री एंगल पर घुमाया जा सकता है। इसका फायदा यह होगा कि बीमार लोग, सीनियर सिटीजन या फिर दिव्‍यांगजनों को कार से उतरने में परेशानी नहीं होगी।

सेफ भी है सीट

मारुति ने इस फीचर को देने के लिए सेफ्टी से समझौता नहीं किया है। मेकर ने बताया है कि इस फीचर को कार के स्‍ट्रक्‍चर में कोई भी चेंज किए बिना ही फिट किया जा सकता है, जिससे इसकी कोर फंक्‍शनिंग में कोई बदलाव नहीं होता। यह सीट एआरएआई में सेफ्टी टेस्‍ट पास करने के बाद ऑफर की गई है जो जरूरी सेफ्टी स्‍टैंडर्ड्स को पूरा करती है।

मिलेगी वारंटी

मेकर ने बताया है कि इस सीट को न सिर्फ लगाने में आसानी होती है, बल्कि एक बार लगवाने के बाद इस पर 3 साल की वारंटी को भी दिया जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular