HomeAutomobilesMercedes-Benz CLA Electric का भारत में लॉन्च कंफर्म, एक चार्ज में मिलेगी...

Mercedes-Benz CLA Electric का भारत में लॉन्च कंफर्म, एक चार्ज में मिलेगी 750+km की रेंज

Mercedes Benz CLA अभी तक इंडिया में ICE सेगमेंट में आती है। लेकिन कुछ टाइम में इसका Electric का Launch कंफर्म हो गया है। यह ईवी में कब इंडिया आ रही है। रिपोर्ट पढ़ें।

Mercedes Benz CLA को इंडिया में अभी तक ICE सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। लेकिन कुछ टाइम में इसका Electric का Launch होने वाला है। मेकर इस कार के ईवी वर्जन को कब इंडिया ला रही है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

आ रहा Mercedes Benz CLA का EV वर्जन

इंडियन मार्केट में मर्सिडीज बेंज वैसे तो कई कारों को ऑफर करती है। लेकिन इस मेकर की ओर से सबसे सस्‍ती कार के तौर पर CLA को ऑफर किया जाता है। अब इस कार के EV वर्जन को भी इंडिया में जल्‍द लॉन्‍च किया जाने वाला है।

मिलेगी 750+ KM रेंज

मेकर ने वैसे तो अभी तक इस पर कोई ऑफिशियल डिटेल नहीं दी है। लेकिन माना जा रहा है कि जो इं‍टरनेशनल मार्केट में CLA 250+ और CLA 350 में जो 85 kWh की बैटरी मिलती है उसी को इंडिया में भी दिया जा सकता है। इस बैटरी से कार को 792 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है।

डिजाइन में चेंज नहीं

मर्सिडीज इस एंट्री लेवल इलेक्‍ट्रिक कार के डिजाइन में ICE वर्जन का डिजाइन ही रखेगी, पर कुछ चेंज भी कर सकती है जो काफी कम हो सकते हैं। साथ में 19 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, ट्विड पॉड एलईडी हेडलाइट, फ्लश डोर हैंडल, रनिंग बोर्ड पर ब्‍लैक क्‍लैडिंग को भी दिया जा सकता है। ड्यूल टोन प्रीमियम इंटीरियर के साथ ड्यूल स्‍क्रीन सेट-अप, 10.25 इंच ड्राइवर डिस्‍प्‍ले, 14 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, 16 स्‍पीकर बर्मेस्‍टर का प्रीमियम साउंड, थ्री-स्‍पोक स्‍टेयरिंग व्‍हील, सेंटर कंसोल पर कार्ब‍न फाइबर फिनिश, मेमोरी के साथ वेंटिलेटिड और हीटेड सीट्स, हेड-अप डिस्‍प्‍ले, 360 डिग्री कैमरा, Level-2 ADAS, टीपीएमएस, ऑटो एसी, ईपीबी, हिल होल्‍ड के साथ कई और फीचर्स भी मिलेंगे।

जल्‍द होगी लॉन्‍च

मेकर ने इस कार को इंडियन मार्केट में लॉन्‍च करने के लिए नए फाइनेंशियल ईयर को चुना है। माना जा रहा है कि इसे April 2026 में लॉन्‍च किया जा सकता है। लॉन्‍च के टाइम इस कार की प्राइज 60 लाख रुपये हो सकती है। इस प्राइज के कारण यह सीधा सीधा Tesla Model Y, Kia EV6 को चुनौती देगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular