HomeAutomobilesMG Majestor खरीदनी है तो ये तारीखें याद रखें, नहीं तो डिलीवरी...

MG Majestor खरीदनी है तो ये तारीखें याद रखें, नहीं तो डिलीवरी में हो सकती है लंबी देरी

MG Majestor को इंडियन मार्केट में अनवील किया जा चुका है। आपको भी इस एसयूवी को खरीदना है तो किन तारीखों का ध्‍यान रखना काफी जरूरी है। रिपोर्ट में पढ़ें।

MG Majestor एसयूवी इंडियन मार्केट में आ चुकी है। लेकिन अभी भी इसके लॉन्‍च होने में थोड़ी देरी है। मेकर ने इस एसयूवी को सिर्फ अनवील किया है। आपको भी यह एसयूवी खरीदनी है तो किन तारीखों का ध्‍यान रखना काफी जरूरी है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

आ चुकी है MG Majestor

एमजी ने इंडिया में मेजेस्‍टर एसयूवी को अनवील कर दिया है। लेकिन अभी भी इसकी कीमतों का इंतजार है। आपको भी इस शानदार एसयूवी को खरीदना है तो कई तारीखों का ध्‍यान रखना काफी जरूरी है।

यह भी पढ़ें- आ गई MG Majestor, अब छूटेंगे Fortuner से लेकर Kodiaq के पसीने

किस तारीख से बुकिंग शुरू

मेकर ने इस एसयूवी को इंडिया में 12 February को अनवील किया था। जिसके बाद से ही मेकर ने इस एसयूवी की बुकिंग को शुरू कर दिया था। मेकर के लिए इस एसयूवी की बुकिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से 41 हजार रुपये में हो रही है।

March में शुरू होगा प्रीव्‍यू

मेकर ने फरवरी से बुकिंग को तो शुरू कर दिया है, लेकिन मार्च शुरू होने के बाद इसका प्रीव्‍यू भी शुरू हो जाएगा। जिसका मतलब यह है कि इस एसयूवी को जिन भी लोगों ने सबसे पहले प्री बुक किया होगा उनको यह एसयूवी दिखाई जाएगी।

April में होगा कीमत का एलान

एमजी की इस एसयूवी की कीमत का एलान अप्रैल में किया जाएगा। अभी इसके लिए कोई तारीख तय नहीं की गई है और न ही यह बताया गया है कि अप्रैल में सभी वेरिएंट्स की कीमत को बताया जाएगा या फिर एक ही वेरिएंट की प्राइज सामने आएगी।

यह भी पढ़ें- MG Hector का नया अवतार आ गया—मिले दमदार फीचर अपडेट, 2 नए कलर और पहले से कम कीमत, खरीदने का सही मौका

May में मिलेगी डिलीवरी

मेकर ने अभी नहीं बताया है, लेकिन इस एसयूवी की डिलीवरी को मई 2026 से शुरू किया जा सकता है। सबसे पहले उन लोगों को ही इसकी चाबी दी जाएगी जिन्‍होंने इसे प्री बुकिंग में ही बुक कर लिया है।

किनसे मिलेगी चुनौती

एमजी मेजेस्‍टर एसयूवी को D+ सेगमेंट में लाया जा रहा है। लेकिन इसकी प्राइज, इंजन और फीचर्स को देखते हुए इसको सीधे सीधे Toyota Fortuner, Skoda Kodiaq, Volkswagen Tayron R Line से चुनौती मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular