HomeAutomobilesसड़कों पर ही नहीं, पानी में भी 'मगरमच्छ' है MG Majestor; उफनती...

सड़कों पर ही नहीं, पानी में भी ‘मगरमच्छ’ है MG Majestor; उफनती नदी को पार करने का ये वीडियो देख फटी रह जाएंगी आंखें

MG Majestor एसयूवी के धमाकेदार डेब्‍यू के बाद अब यह एसयूवी पानी में भी आसानी से चल रही है। नए वीडियो में इसकी कैपेबिलिटी देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

MG Majesor इंडियन मार्केट में तहलका मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। मेकर जल्‍द ही इसकी प्राइज बताएगी, लेकिन उसके पहले यह देश की सबसे लंबी नदी Ganga में चलते हुए दिखाई दे रही है। बेहद लंबी और कई जगहों में काफी ज्‍यादा गहरी इस नदी को भी एमजी की मेजेस्‍टर एसयूवी ने आसानी से पार कर दिया। इसके नए वीडियो में क्‍या दिखाई दे रहा है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

आ रही है MG Majestor

इंडिया में एमजी ने बड़ा धमाका करते हुए नई एसयूवी मेजेस्‍टर का डेब्‍यू तो कर दिया है और जल्‍द ही इसे ऑफिशियली लॉन्‍च भी कर दिया जाएा। लेकिन इसके पहले एसयूवी की क्षमताओं ने काफी ज्‍यादा हैरान कर दिया है। एसयूवी की ऑफ रोडिंग क्षमताओं को देखने के बाद अब इसका नया वीडियो रिलीज किया गया है, जिसमें यह देश की सबसे बड़ी नदी को इस तरह पार कर रही है जैसे सड़क पर चल रही हो।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Morris Garages India (@mgmotorin)

वीडियो में क्‍या दिखा

एमजी मेजेस्‍टर एसयूवी को गंगा किनारे ले जाया जाता है और वहां से देश की सबसे बड़ी नदी में एसयूवी को उतारा जाता है। जहां कई तगड़ी एसयूवी भी इस चुनौती को पार नहीं कर पाती, वहीं एमजी की इस एसयूवी ने नदी को काफी आसानी से पार कर लिया। इस दौरान एसयूवी के टायर पूरी तरह से डूबे दिखाई दिए और कई जगहों पर तो पानी का स्‍तर एसयूवी के बोनट तक आ गया। लेकिन फिर भी बिना रूके इसने आसानी से नदी को पार कर लिया।

मिले ये फीचर्स

मेकर ने इस एसयूवी को कई शानदार फीचर्स के साथ ऑफर किया गया है। इसमें Mosaic Matrix Grill, Dragon Eye DRLs, Beam LED Headlamp, Connected LED Tail Lamp, 19 इंच ड्यूल टोन अलॉय व्‍हील्‍स, M-Lounge, 10 ऑफ रोडिंग मोड्स, 810 एमएम वाटर वेडिंग कैपेसिटी, डार्क इंटीरियर, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटिड और मसाज फ्रंट सीट्स, तीन रो सीटिंग, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, कलर्ड डिजिटल ड्राइवर डिस्‍प्‍ले, 12 स्‍पीकर के साथ JBL म्‍यूजिक सिस्‍टम, 360 डिग्री कैमरा, Level-2 ADAS, ऑटोमैटिक क्‍लाइमेट कंट्रोल, 6 एयरबैग, थ्री जोन क्‍लाइमेट कंट्रोल, 64 कलर्ड एंबिएंट लाइट शामिल हैं। इसका इंटीरियर स्‍मोक्‍ड एबोनी इंटीरियर थीम के साथ ऑफर किया गया है।

मिलेगा ताकतवर इंजन

एमजी ने मेजेस्‍टर में 2 लीटर ट्विन टर्बो डीजल इंजन दिया है। जो 213 बीएचपी पावर के साथ 478 न्‍यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ 8 स्‍पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्‍स और 4X4 कैपेसिटी को भी दिया जा रहा है।

शुरू हुई Pre Bookings

मेकर ने इसे अभी लॉन्‍च तो नहीं किया है, लेकिन इसके लिए प्री-बुकिंग को ऑफलाइन और ऑनलाइन शुरू कर दिया गया है। इसके लिए 41 हजार रुपये दिए जा सकते हैं। एसयूवी की प्राइज को April 2026 में अनाउंस किया जाएगा और May 2026 से इसकी डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी। लॉन्‍च के टाइम इसकी प्राइज को 40 लाख रुपये तक रखने की कोशिश की जा सकती है।

किनसे मिलेगी चुनौती

एमजी ने मेजेस्‍टर को D+ सेगमेंट में ऑफर किया है। इस सेगमेंट में इस एसयूवी को Toyota Fortuner Legender, Skoda Kodiaq, Volkswagen Tayron R Line से सीधी चुनौती मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular