MG Majesor अब इंडियन मार्केट में आ चुकी है। जल्द ही इसकी प्राइज आ जाएगी, जिसके बाद डिलीवरी शुरू होगी। इस एसयूवी में मेकर ने क्या खूबियां दी हैं। कितना ताकतवर इंजन दिया है। कब से डिलीवरी शुरू होंगी और कब तक इसका प्राइज सामने आ जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

PC -MG India
आ गई MG Majestor
इंडिया में एमजी ने बड़ा धमाका करते हुए नई एसयूवी मेजेस्टर का डेब्यू कर दिया है। भले ही इस एसयूवी की प्राइज अभी नहीं बताई गई है। लेकिन मेकर ने इसके फीचर्स और केपेबिलिटी से अपने इरादे जरूर बता दिए हैं।

PC – MG India
मिले ये फीचर्स
मेकर ने इस एसयूवी को कई शानदार फीचर्स के साथ ऑफर किया गया है। इसमें Mosaic Matrix Grill, Dragon Eye DRLs, Beam LED Headlamp, Connected LED Tail Lamp, 19 इंच ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स, M-Lounge, 10 ऑफ रोडिंग मोड्स, 810 एमएम वाटर वेडिंग कैपेसिटी, डार्क इंटीरियर, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटिड और मसाज फ्रंट सीट्स, तीन रो सीटिंग, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, कलर्ड डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 12 स्पीकर के साथ JBL म्यूजिक सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, Level-2 ADAS, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 6 एयरबैग, थ्री जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 64 कलर्ड एंबिएंट लाइट शामिल हैं। इसका इंटीरियर स्मोक्ड एबोनी इंटीरियर थीम के साथ ऑफर किया गया है।

PC- MG INDIA
मिलेगा ताकतवर इंजन
एमजी ने मेजेस्टर में 2 लीटर ट्विन टर्बो डीजल इंजन दिया है। जो 213 बीएचपी पावर के साथ 478 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 4X4 कैपेसिटी को भी दिया जा रहा है।

PC – MG India
शुरू हुई Pre Bookings
मेकर ने इसे अभी लॉन्च तो नहीं किया है, लेकिन इसके लिए प्री-बुकिंग को ऑफलाइन और ऑनलाइन शुरू कर दिया गया है। इसके लिए 41 हजार रुपये दिए जा सकते हैं। एसयूवी की प्राइज को April 2026 में अनाउंस किया जाएगा और May 2026 से इसकी डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी। लॉन्च के टाइम इसकी प्राइज को 40 लाख रुपये तक रखने की कोशिश की जा सकती है।
किनसे मिलेगी चुनौती
एमजी ने मेजेस्टर को D+ सेगमेंट में ऑफर किया है। इस सेगमेंट में इस एसयूवी को Toyota Fortuner Legender, Skoda Kodiaq, Volkswagen Tayron R Line से सीधी चुनौती मिलेगी।
View this post on Instagram
