HomeAutomobilesNissan Gravite का इंतजार खत्म! नई Budget MPV हुई लॉन्च, Ertiga, Rumion...

Nissan Gravite का इंतजार खत्म! नई Budget MPV हुई लॉन्च, Ertiga, Rumion और Triber को मिलेगी कड़ी टक्कर

Nissan Gravite का इंतजार खत्‍म हो चुका है। मेकर ने इसको इंडिया में लॉन्‍च कर दिया है। इसमें क्‍या खूबियां हैं, क्‍या Price है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Nissan Gravite का इंतजार अब खत्‍म हो चुका है। मेकर ने इस Budget MPV को इंडिया में लॉन्‍च कर दिया है। इसको कौन सी खूबियां के साथ लाया गया है। किस तरह का इंजन दिया है। इसकी क्‍या Price है। कैसे यह Renault Triber और Maruti Ertiga के लिए मुश्‍किलें बढ़ा सकती है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

लॉन्‍च हो गई Nissan Gravite

निसान ने इंडिया में अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाकर निसान ग्रेवाइट को लॉन्‍च कर दिया है। मेकर ने इस बजट एमपीवी को सेगमेंट में मिलने वाली बाकी एमपीवी के मुकाबले ज्‍यादा अच्‍छा डिजाइन और फीचर्स को दिया है।

मिले शानदार फीचर

मेकर ने इस एमपीवी को कई शानदार फीचर्स के साथ ऑफर किया है। इस एमपीवी में एलईडी डीआरएल, LED हेडलैंप, LED रियर लैंप, हेलोजन इंडीकेटर, फॉग लैंप, बड़ी पियानो ब्‍लैक फिनिश फ्रंट‍ ग्रिल, सिल्‍वर इंसर्ट्स, की-लैस एंट्री, रूफ रेल, रियर वाइपर और वॉशर, रियर डिफागर, 15 इंच स्‍टील व्‍हील, सी-शेप एक्‍सेंट को दिया है। इंटीरियर में डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट डिस्‍प्‍ले, इंटीरियर की 7 थीम, मल्‍टी फंक्‍शन स्‍टेयरिंग व्‍हील, फर्स्‍ट रो में 17 और सेकेंड-थर्ड रो में 14 लीटर स्‍टोरेज स्‍पेस, 3रो वेंट्स, 11 लीटर कूल्‍ड स्‍टोरेज, 45 सेफ्टी फीचर्स, टीपीएमएस, एबीएस, ब्रेक असिस्‍ट, ट्रैक्‍शन कंट्रोल सिस्‍टम, 6 एयरबैग के साथ 30 स्‍टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं। इसके लिमिटेड एडिशन में एयर प्‍यूरीफायर, डैशकैम, JBL स्‍पीकर जैसे फीचर्स दिए हैं।

मिला ताकतवर इंजन

निसान ग्रेवाइट को एक लीटर पेट्रोल इंजन दिया है। जिससे इसे 72 पीएस पावर और 96 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलेगा। इसमें मैनुअल और EX Shift ट्रांसमिशन मिलेगा। इस इंजन से कार की माइलेज मैनुअल में 19.3 और EZ Shift में 19.6 की होगी। इस एमपीवी में जल्‍द ही ड्यूल सीएनजी सिलेंडर किट को ऑफ्टर मार्केट भी ऑफर किया जाएगा।

Nissan Gravite price
Nissan Gravite price
PC- Nissan India

क्‍या है Price

इस कार को नए Forest Green, Storm White, Mattelic Grey, कलर के साथ टोटल 5 कलर्स में ऑफर किया है। बजट सेगमेंट की इस एमपीवी को मेकर ने इंडिया में 8 वेरिएंट्स में 5.65 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर लॉन्‍च किया है। यह प्राइज इंट्रोडक्‍टी हैं और सिर्फ 1 हजार कस्‍टमर्स को ही ऑफर किया जाएगा। इसको लिमिटेड एडिशन के साथ भी ऑफर किया गया है, जिसकी सिर्फ 1 हजार यूनिट्स ही ऑफर की जाएंगी। इसमें 3 साल या 1 लाख किलोमीटर की स्‍टैंडर्ड वारंटी दी जा रही है। कंपनी का दावा है कि इसे 40 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से चलाया जा सकता है। इस पर 100 पर्सेंट फाइनेंसिंग भी ऑफर की गई है।

किनको होगी टेंशन

मेकर ने जैसे ही ग्रेवाइट को इंडिया में लॉन्‍च किया है। वैसे ही Renault Triber और Maruti Ertiga के साथ में Maruti XL6 और Toyota Rumion की टेंशन भी बढ़ गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular