Delhi NCR में अगले कुछ दिनों में फिर से Traffic Rules कड़े हो सकते हैं। 1 November से किन वाहनों को एंट्री मिलेगी और किन पर बैन होगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Delhi NCR में लगेगा बैन
दिल्ली एनसीआर में अब कुछ दिनों के बाद से फिर से ट्रैफिक रूल्स को कड़ा किया जा सकता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 1 November 2026 से दिल्ली में कई वाहनों पर बैन भी लगाया जा सकता है।
किन पर लग सकता है बैन
दिल्ली में हर रोज लाखों वाहन यूपी, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब से आते हैं। इनमें से कई BS6 कम्प्लाइंट होते हैं और कई वाहन BS4, BS3 कम्प्लाइंट होते हैं। अब यह कहा जा रहा है कि दिल्ली में BS6 से पुराने वाहनों को बैन किया जा सकता है।
क्यों होंगे बैन
दिल्ली में हर साल सर्दियों की शुरुआत होते ही प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगता है। यही हाल हर साल की तरह इस बार भी दिल्ली में Diwali 2026 के दौरान देखने को मिल सकता है, जब प्रदूषण की मात्रा इतनी ज्यादा हो जाती है जिसकी वजह से सांस लेने में परेशानी होने लगती है। इसलिए सरकार की ओर से कड़े कदम उठाए जाते हैं। ऐसे ही कदमों में से एक कदम उन वाहनों पर बैन लगाना भी है जो ज्यादा प्रदूषण फैलाते हैं।
किसे मिल सकती है राहत
BS6 के पेट्रोल, डीजल वाहनों के साथ ही सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को हर बार की तरह इस बार भी इस बैन से अलग रखकर छूट देने का काम किया जा सकता है।
और भी उठाए जा सकते हैं कदम
दिल्ली सरकार की ओर से प्रदूषण में कमी लाने के लिए कई और कदम भी उठाए जा सकते हैं। इनमें कंस्ट्रक्शन को अस्थाई तौर पर बंद करना, वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देना, पार्किंग शुल्क को बढ़ाकर दोगुना करना जैसे कदम शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- Navratri 2026 में लोगों ने जमकर खरीदे Electric Vehicle, FADA ने जारी किए आंकड़े
ये भी पढ़ें
Maruti Ertiga: मारुति की 7-सीटर MPV को घर लाना हुआ अब महंगा! अब किस वेरिएंट का बढ़ा भाव?
Mahindra XUV 7XO: इस एसयूवी को खरीदना हुआ अब महंगा! घर लाने से पहले चेक कर लें नई Price List
Mahindra Bolero Bold Edition: फेस्टिव सीजन में महिंद्रा का बड़ा धमाका! नए अंदाज में आई एसयूवी, कितनी रखी Price?
Navratri 2026 में लोगों ने जमकर खरीदे Electric Vehicle, FADA ने जारी किए आंकड़े













Leave a Reply