HomeAutomobilesतेल कंपनियों ने जनता की जेब पर चलाया 'चाकू', Petrol Diesel के...

तेल कंपनियों ने जनता की जेब पर चलाया ‘चाकू’, Petrol Diesel के नए दाम देख आंखों में आ जाएंगे आंसू; अभी चेक करें अपने शहर का रेट!

Petrol Diesel की कीमत को एक बार फिर से बढ़ाया गया है। अब चौथी बार कितना महंगा किया गया है। किस बड़े शहर में क्‍या रेट हो गया है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Petrol Diesel की कीमत को इंडिया में एक बार फिर से बढ़ा दिया गया है। अब चौथी बार में पेट्रोल और डीजल को कितना महंगा किया गया है। किस बड़े शहर में क्‍या रेट हो गया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

फिर महंगा हुआ Petrol Diesel

अमेरिका- ईरान और इजरायल के बीच भले ही विवाद अभी सुलझा न हो लेकिन भारत में लोगों की टेंशन बढ़ रही है। बीते 10 दिनों में चौथी बार तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं।

इतने महंगे हुए

पूरे देश में पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये और डीजल के दाम में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है। यह बढ़ोतरी 25 May 2026 की सुबह 12 बजे से लागू भी हो चुकी है।

अब हुई इतनी कीमत

चौथी बार पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी के बाद अब दिल्‍ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये हो चुकी है। राजधानी दिल्‍ली में एक लीटर डीजल 95.20 रुपये की कीमत पर मिल रहा है।

मुंबई में इतनी है कीमत

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक लीटर पेट्रोल को 111.21 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं एक लीटर डीजल के लिए मुंबई में 97.83 रुपये देने होंगे।

कोलकाता में है इतनी कीमत

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 113.21 रुपये हो चुकी है। यहां पर एक लीटर डीजल को 99.82 रुपये खरीदा जा सकता है।

2022 में भी हुआ था महंगा

2022 में जब रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुआ था तब भी इंडिया में पेट्रोल डीजल की कीमतों को ऐसे ही बार बार बढ़ाया गया था। मार्च-अप्रैल 2022 में भी तेल कंपनियों ने इसी तरह से 13 से 15 दिनों में ही 10 रुपये प्रति लीटर तक तेल को मंहगा कर दिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular