Renault इंडियन मार्केट में फिलहाल 3 कारों को हैचबैक, बजट एमपीवी और बजट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर कर रही है। GST 2.0 में कारों पर जीएसटी (GST 2.0 impact on Renault) 18 पर्सेंट करने के सरकारी एलान के बाद अब रेनो ने भी अपनी कारों की प्राइज कम (Renault car price cut) कर दी है। रेनो की किस कार को कितना सस्ता किया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Renault Kwid
इंडिया की सबसे सस्ती कारों में से एक Renault Kwid को अब खरीदना ज्यादा सस्ता हो गया है। मेकर ने बताया है कि वह इस कार की प्राइज को 18 पर्सेंट जीएसटी के साथ देगी जिसकी वजह से इसकी प्राइज 40 हजार से 55 हजार रुपये तक कम हो गए हैं। अब इसकी शुरुआत 4.70 की जगह 4.30 लाख रुपये से होगी और इसका टॉप वेरिएंट 6.45 की जगह 5.90 लाख रुपये में ही आ जाएगा।
KWID Price Comparison
Variant | Old Price | New Price | Change |
---|---|---|---|
RXE MT | 469,995 | 429,900 | -40,095 |
RXL MT | 509,995 | 466,500 | -43,495 |
RXL AMT | 554,995 | 499,900 | -55,095 |
RXT MT | 554,995 | 499,900 | -55,095 |
RXT AMT | 599,995 | 548,800 | -51,195 |
Climber | 587,995 | 537,900 | -50,095 |
Climber AMT | 632,995 | 579,000 | -53,995 |
Climber DT | 599,995 | 548,800 | -51,195 |
Climber AMT DT | 644,995 | 590,000 | -54,995 |
Renault Triber
रेनो की ट्राइबर को अब खरीदना आपके लिए ज्यादा अच्छा सौदा साबित हो सकता है। हाल में ही इसका फेसलिफ्ट लॉन्च किया गया है और अब सितंबर में जीएसटी 18 पर्सेंट होने की वजह से इसकी प्राइज में 53 हजार रुपये से 80 हजार रुपये तक कम हो गए हैं। अब इसकी प्राइज 6.30 की जगह 5.76 से शुरू होगी और इसके टॉप वेरिएंट को 9.39 लाख की जगह 8.59 लाख रुपये में ही खरीदा जा सकता है।
TRIBER Price Comparison
Variant | Old Price | New Price | Change |
---|---|---|---|
Authentic | 629,995 | 576,300 | -53,695 |
Evolution | 724,995 | 663,200 | -61,795 |
Techno | 799,995 | 731,800 | -68,195 |
Emotion | 864,995 | 791,200 | -73,795 |
Emotion AMT | 916,995 | 838,800 | -78,195 |
Emotion MT DT | 887,995 | 812,300 | -75,695 |
Emotion AMT DT | 939,995 | 859,800 | -80,195 |
Renault Kiger
रेनो की बजट एसयूवी काइगर को भी हाल में ही अपडेट किया गया है। जिसके बाद इसकी प्राइज 6.30 लाख से शुरू हो रही थी, लेकिन अब इसकी प्राइज 5.76 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होगी। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइज 11.30 लाख रुपये की जगह 10.33 लाख रुपये होगी। इसका मतलब यह है कि इस एसयूवी को खरीदने पर कम से कम 53 हजार और ज्यादा से ज्यादा 96 हजार रुपये तक बचाए जा सकते हैं।
KIGER Price Comparison
Variant | Old Price | New Price | Change |
---|---|---|---|
Authentic MT | 629,995 | 576,300 | -53,695 |
Evolution MT | 709,995 | 649,500 | -60,495 |
Evolution AMT | 759,995 | 695,200 | -64,795 |
Techno MT | 819,995 | 750,100 | -69,895 |
Techno DT MT | 842,995 | 771,100 | -71,895 |
Emotion MT | 914,995 | 837,000 | -77,995 |
Emotion DT MT | 937,995 | 858,000 | -79,995 |
Techno AMT | 869,995 | 795,800 | -74,195 |
Techno DT AMT | 892,995 | 816,800 | -76,195 |
Emotion MT 1L T | 999,995 | 914,700 | -85,295 |
Emotion DT MT 1L T | 999,995 | 914,700 | -85,295 |
Techno CVT 1L T | 999,995 | 914,700 | -85,295 |
Techno DT CVT 1L T | 999,995 | 914,700 | -85,295 |
Emotion CVT 1L T | 1,129,995 | 1,033,600 | -96,395 |
Emotion DT CVT 1L T | 1,129,995 | 1,033,600 | -96,395 |