Kunal Khemu ने BMW की सबसे ताकतवर SUV में से एक BMW X7 को खरीद लिया है। इस एसयूवी में कौन सी खूबियां मिल रही हैं। इसे किस Price खरीदा गया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Kunal Khemu ने खरीदी BMW X7
Saif Ali Khan के जीजा कुणाल खेमू ने BMW की सबसे लग्जरी और ताकतवर एसयूवी BMW X7 के M Sport वेरिएंट को खरीदा है। इस कार की डिलीवरी की फोटो सोशल मीडिया पर Infinity Cars ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट भी की हैं।
मिलती हैं ये खूबियां
BMW X7 ऐसी एसयूवी है जो 5.18 मीटर लंबी है। इसमें क्रिस्टल हेडलैंप, LED DRLs, 21 इंच अलॉय व्हील्स, 6 सीट, ऑटो 5 जोन एसी, हरमन कार्डन सराउंड साउंड सिस्टम के साथ 16 स्पीकर्स, 14.9 इंच इंफोटेनमेंट कर्व्ड डिस्प्ले, 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एंबिएंट लाइट, फ्रंट की सीट्स में वेंटिलेटिड फीचर, पैनोरमिक सनरूफ, स्काई लाउंज, ADAS, सेल्फ पार्किंग, डिजिटल की, हेड-अप डिस्प्ले और कई शानदार फीचर्स आते हैं।
मिलता है ताकतवर इंजन
मेकर ने इस एसयूवी को 3 लीटर 6 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है। जो इसे 381 हॉर्स पावर और 520 न्यूटन मीटर टॉर्क देता है। इसकी Top Speed 250 KMPH तक है। इसमें 8स्पीड स्टेपट्रॉनिक गियरबॉक्स मिलता है।
View this post on Instagram
