HomeAutomobilesPM Modi के लिए बेस्‍ट रहेगी MG M9; पहियों पर तैरता 'प्राइवेट...

PM Modi के लिए बेस्‍ट रहेगी MG M9; पहियों पर तैरता ‘प्राइवेट जेट’ है Electric MPV

PM Modi के लिए अब Electric Car यूज करने की चर्चा चल रही है। क्‍या MG M9 पीएम के लिए सबसे बेस्‍ट कार हो सकती है? रिपोर्ट में पढ़ें।

PM Modi ने अब Pretol- Diesel की खपत कम करने के लिए पहल कर दी है। जिसके बाद अब पीएम के लिए Electric Car यूज करने की चर्चा जोरों से चल रही है। ऐसे में क्‍या MG M9 पीएम के लिए सबसे बेस्‍ट कार हो सकती है? इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

PM Modi करेंगे Electric Car का यूज?

पीएम ने जिस तरह से अपने बेड़े में शामिल कारों की संख्‍या को कम कर दिया है और ईवी के यूज को बढ़ाने की बात कर रहे हैं, उससे लगता है कि आने वाले कुछ दिनों या हफ्तों में अगर पीएम खुद भी किसी Eletric Car का यूज करते हुए नजर आएं तो कोई आश्‍चर्य वाली बात नहीं होगी।

MG M9 हो सकती है बेस्‍ट चॉइस

एमजी की एम9 पीएम के लिए सबसे बेस्‍ट कार हो सकती है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि यह Electric MPV न सिर्फ साइज में बड़ी है बल्कि इसमें आराम, लग्‍जरी और फीचर्स मिलते हैं। इसकी एक और खूबी है कि इसे जरुरत के हिसाब से कस्‍टमाइज भी किया जा सकता है जिससे पीएम की सेफ्टी पर भी कोई परेशानी नहीं आएगी।

मिलते हैं शानदार फीचर्स

मेकर इस एमपीवी को इलेक्‍ट्रिक स्‍लाइडिंग डोर, स्प्लिट LED हेडलैंप, LED DRLs, 19 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, हीटेड ओआरवीएम, LED टेललैंप, 55 लीटर फ्रंक, 12.3 इंच इंफाटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, डिजिटल डिस्‍प्‍ले आईआरवीएम, 3 जोन एसी, PM 2.5 फिल्‍ट्रेशन, क्‍लाइमेट कंट्रोल, 13 JBL स्‍पीकर म्‍यूजिक सिस्‍टम, 64 कलर्ड एंबिएंट लाइट्स, पैनोरमिक सनरूफ, मसाज, हीटेड, वेंटिलेटिड सीट्स, 16वे एडजस्‍टेबल रिक्‍लाइनर सीट्स, लंबर सपोर्ट, i-SMART फीचर्स, प्रिंटेड एंटीना, 360 डिग्री कैमरा, ऑटो और फॉलो मी हेडलैंप, रेन सेंसिंग वाइपर, Euro और ANCAP की 5 स्‍टार सेफ्टी रेटिंग, अल्‍ट्रा हाई स्‍ट्रैंथ स्‍टील, 7 एयरबैग, Level-2 ADAS, ड्राइव‍र मॉनिटरिंग सिस्‍टम, ब्‍लाइं‍ड स्‍पॉट डिटेक्‍शन, ओवरस्‍पीड वॉर्निंग, ट्रैफिक साइन स्‍पीड लिमिट वॉर्निंग, लेन फॉलो असिस्‍ट, लेन डिर्पाचर वॉर्निंग, लेन कीप असिस्‍ट, फॉर्वर्ड कॉलिजन वॉर्निंग, ऑटो इमरजेंसी ब्रेक, एडेप्‍टिव क्रूज कंट्रोल के साथ कई और फीचर्स भी मिलते हैं।

मिलेगी 548 KM Range

एमजी की इस एमपीवी को 90 kWh के NMC बैटरी पैक के साथ लाया जाता है जो इसको 548 KM रेंज ऑफर करती है। इसमें जो मोटर मिलती है वह इसको 245 पीएस पावर और 350 न्‍यूटन मीटर टॉर्क देती है। 160 kW फास्‍ट चार्जर से 90 मिनट में फुल चार्ज हो सकती है। इसकी बैटरी पर लाइफटाइम वारंटी भी मिलती है।

मिलते हैं इतने कलर ऑप्‍शन

इस कार में Metal Black, Concrete Gery और Pearl Lustre White कलर ऑप्‍शन मिलते हैं। जिनमें से Concrete Gery और Pearl Lustre White को ब्‍लैक रूफ के साथ ड्यूल टोन एक्‍सीटीरियर पेंट स्‍कीम के साथ लाया जाता है।

इतनी है Price

एमजी की इस एम9 एमपीवी को इंडियन मार्केट में सिर्फ 75.90 लाख रुपये एक्‍स शोरूम प्राइज में खरीदा जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular