Stellantis अब इंडियन मार्केट को लेकर काफी गंभीर हो चुकी है। इसलिए अब देश में 4 हजार करोड़ का निवेश करने जा रही है। इसके बाद किन ब्रॉन्ड्स में किन सेगमेंट्स में कब तक किन कारों को लॉन्च किया जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Stellantis ने कर दिया बड़ा एलान
स्टेलेंटिस ने इंडियन कार मार्केट के लिए बड़ा एलान कर दिया है। मेकर ने अनाउंसमेंट की है कि वह इंडिया में 4 हजार करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी कर रही है। जिसके बाद अब इंडिया में टोटल 11 हजार करोड़ की जगह 15 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।
आएंगी नई कारें
इंडिया में हजारों करोड़ रुपये के निवेश के अलावा 2030 तक 12 नए प्रोडक्ट्स को भी लॉन्च किया जाएगा। जिनमें Jeep और Citroen जैसे ब्रॉन्ड्स शामिल होंगे। इन दोनों ब्रॉन्ड्स के तहत मेकर 7 नए प्रोडक्ट्स और 5 मौजूदा कारों को बड़े अपडेट के साथ लॉन्च करेगी।
Citroen ब्रॉन्ड में आएंगी कौन सी कारें
स्टेलेंटिस ने बताया है कि वह Fastlane 2030 के तहत A सेगमेंट की कार को इंडिया में लॉन्च करेगी। इसके साथ में C-SUV और D-MPV को भी सिट्रॉएन ब्रॉन्ड के तहत लाया जाएगा।
Jeep लाएगी कौन सी नई कारें
जीप ब्रॉन्ड के साथ भी मेकर 4 नई एसयूवी को लॉन्च करेगी। जिनमें से B-SUV, C-SUV, D-SUV और D-Pickup सेगमेंट में नई एसयूवी और पिकअप को लाया जाएगा। जिसमे Jeep Compass से नीचे B-SUV आएगी। Jeep Meridian के नीचे C-SUV पोजिशन होगा। Jeep Wrangler के नीचे D-SUV और ऊपर पिकअप को लाया जाएगा।
कारोबार बढ़ाने पर ध्यान
स्टेलंटिस इंडिया के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर, शैलेश हजेला ने कहा, “भारत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता इस बात से आंकी जाएगी कि हम सड़कों पर कितनी गाड़ियां उतारते हैं। पिछले कुछ वर्षों में एक मजबूत आधार तैयार करने के बाद, अब हमारा ध्यान अपने कारोबार को बढ़ाने पर है। अगले तीन वर्षों में जीप (Jeep) और सिट्रोएन (Citroën) ब्रांड के तहत 12 नई गाड़ियां लॉन्च की जाएंगी। इससे बाजार में हमारी पहुंच काफी बढ़ेगी और भारतीय ग्राहकों को अलग-अलग सेगमेंट और पावरट्रेन में ज्यादा विकल्प मिलेंगे। इसके साथ ही, हम स्थानीय स्तर पर निर्माण (लोकेलाइजेशन) को और गहरा करेंगे तथा सेल्स और सर्विस नेटवर्क को और मजबूत बनाएंगे। लगभग 4,000 करोड़ रुपये के नए निवेश के जरिए, हम इस बाजार में अपनी पैठ, प्रासंगिकता और प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ा रहे हैं, साथ ही स्टेलंटिस के वैश्विक कामकाज में भारत की भूमिका को भी मजबूत कर रहे हैं।”
EV, PHEV जैसी टेक्नोलॉजी भी मिलेगी
यह समझते हुए कि भारत में मोबिलिटी ट्रांज़िशन (परिवहन बदलाव) कई तरह की तकनीकों से तय होगा, भविष्य का पोर्टफोलियो एक ‘मल्टी-एनर्जी’ रणनीति पर आधारित होगा। इसमें स्टेलेंटिस (Stellantis) की वैश्विक क्षमताओं का लाभ उठाते हुए, कुशल इंटरनल कंबशन इंजन, हाइब्रिड, प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) और बैटरी-इलेक्ट्रिक (BEV) जैसी तकनीकें शामिल होंगी। पावरट्रेन का चुनाव ग्राहकों की ज़रूरतों, किफायतीपन, नियमों, बुनियादी ढांचे की तैयारी और अलग-अलग सेगमेंट के आर्थिक पहलुओं को ध्यान में रखकर किया जाएगा, ताकि हर ग्राहक और ज़रूरत के हिसाब से सही तकनीक मिल सके।
यह भी पढ़ें- Jeep Rubicon के इस दुर्लभ एडिशन की मची ऐसी लूट, पलक झपकते ही बिक गईं सारी यूनिट्स!
ये भी पढ़ें
Mahindra XUV 3XO ZNG Vs Tata Nexon CNG: इंजन, फीचर्स और प्राइज के मामले में कौन सी SUV ने मारी बाजी
BSA GoldStar के 2 नए रंगों ने जीता दिल; जानिए इस क्लासिक रेट्रो बाइक की कीमत और धांसू फीचर्स!
TVS Raider अब हुई ज्यादा सुरक्षित, मिल गए सेगमेंट फर्स्ट फीचर, कितनी रखी Price
Mahindra XUV 3XO CNG Launch हुई, अब मिलेगी 24.70 KMPG की माइलेज, कितनी रखी है Price












Leave a Reply