Jeep Rubicon के सबसे दुर्लभ एडिशन को अभी इंडिया में Launch किया जाना है। लेकिन इसके पहले ही इस एडिशन की सभी यूनिट्स को बुक कर लिया गया है। इसमें कौन सी खूबियों को दिया गया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

PC- Stellantis India
Jeep Rubicon को मिला सबसे दुर्लभ एडिशन
जीप ने इंडियन मार्केट में ऑफर की जाने वाली रूबीकॉन को सबसे दुर्लभ एडिशन के तौर पर वाइटकैप एडिशन के तौर पर लॉन्च करने जा रही है। वैसे तो इस एडिशन को ग्लोबल लेवल पर ऑफर किया जा रहा है, लेकिन इंडिया में भी इसके लिमिटेड नंबर को ऑफर किया गया है।
लॉन्च से पहले हुई बुक
इंडिया में भी इस एडिशन की सिर्फ 25 यूनिट्स को ही ऑफर किया गया है। लेकिन लॉन्च से पहले ही पूरी 25 यूनिट्स को बुक किया जा चुका है। ऐसे में अब लॉन्च के बाद इस एडिशन को कोई और खरीदना चाहेगा तो उसके लिए यह एसयूवी अवेलेबल नहीं होगी।

PC- Stellantis India
क्या है खूबी
मेकर ने इस एसयूवी के वाइटकैप एडिशन को खास तौर पर Mojito Green कलर के ऑप्शन में ऑफर किया है। इस कलर के साथ जीप के सिग्नेचर ब्राइट वाइट कलर के डिजाइन एलीमेंट्स दिए गए हैं, जो CJ-Universal से इंस्पायर हैं। इसके साथ में हार्डटॉप रूफ को भी वाइट कलर में दिया गया है। एसयूवी पर खास ग्राफिक्स भी दिए हैं जो इसे स्टैंडर्ड रैंगलर रुबिकॉन से अलग करते हैं। इस खास एडिशन की साइड प्रोफाइल पर 1941 को भी लिखा गया है और पीछे की तरफ वाइट कलर का 4 व्हील ड्राइव का ग्राफिक भी इसके लुक को बढ़ा देता है।

PC- Stellantis India
कितना ताकतवर है Engine
जीप रैंगलर रुबिकॉन के इस वाइटकैप एडिशन में 2.0 लीटर का 4 सिलेंडर वाला टर्बोचार्ज इंजन ही मिलता है। इस इंजन से एसयूवी को 270 हॉर्स पावर और 400 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। एसयूवी में 8 स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। इस एडिशन में 4:1 लो रेंज ट्रांसफर केस के साथ रॉक ट्रैक फोर व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है। साथ में 44 एचडी फुल फ्लोट रियर एक्सल भी इसमें मिलता है। एसयूवी में 17 इंच के टायर दिए गए हैं।
कैसे हैं Features
लिमिटेड एडिशन एसयूवी में 12.3 इंच का यू कनेक्ट इंफोटेनमेंट डिस्प्ले मिलता है। इसके साथ वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, 12 तरह से इलेक्ट्रिकली एडजस्ट होने वाली फ्रंट सीट मिलती है। अपडेट की गई रैंगलर में साइड कर्टेन एयरबैग, अतिरिक्त ड्राइवर असिस्टेंस इक्विपमेंट, गोरिल्ला ग्लास विंडस्क्रीन को भी दिया गया है।

PC- Stellantis India
कितनी है Price
जीप ने इस एसयूवी को इंडिया में 73.55 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइज पर ऑफर किया है। वहीं इसकी डिलीवरी को इस महीने के आखिरी में शुरू कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- सिर्फ 85 भाग्यशाली खरीदारों को मिलेगी Jeep Compass 85th Anniversary Edition,क्या मिला खास?
ये भी पढ़ें
BMW M2 xDrive Turbo Edition की बुकिंग स्टार्ट: 3.7 सेकंड में 0-100 KMPH का तूफान! सुपर-स्पोर्ट्स कार में क्या है खास
सोने जैसी चमक के साथ MG Windsor EV Indulge Edition Launch, रियर स्क्रीन के साथ मिले फीचर्स देखकर कहेंगे ‘वाह’!
TVS Radeon हुई अपडेट, हेडलैंप से लेकर ग्राफिक्स तक बदले, अब कितनी है Price
अनवील हुई दमदार Hyundai Bayon, जानिए कब और किस Price में आ रही है भारत?












Leave a Reply