HomeAutomobilesपहली बार टेस्टिंग के दौरान कैमरे में कैद हुई Tata Safari EV;...

पहली बार टेस्टिंग के दौरान कैमरे में कैद हुई Tata Safari EV; बिना शोर किए सड़कों पर मचाया गदर

Tata Safari EV इंडियन रोड्स पर जल्‍दी आ सकती है। पहली बार यह टेस्ट करते हुए नजर आई है। कब तक इसे Launch किया जाएगा। रिपोर्ट में पढ़ें।

Tata Safari EV अब इंडियन रोड्स पर जल्‍दी आ सकती है। पहली बार यह टेस्ट करते हुए नजर आई है। कब तक इसे Launch किया जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

आ रही Tata Safari EV

टाटा अपनी प्रीमियम मिड साइज एसयूवी सफारी के इलेक्‍ट्रिक वर्जन को इंडियन मार्केट में काफी जल्‍दी लॉन्‍च करने वाली है। मेकर चुपचाप इस एसयूवी को टेस्‍ट कर रही है, इसी दौरान इसे स्‍पॉट किया गया है।

मिली ये डिटेल्‍स

टेस्‍ट के टाइम देखी गई एसयूवी को अच्‍छी तरह से कैमोफ्लाज्‍ड किया गया था। लेकिन नीचे की ओर से देखने पर पता चल रहा था कि यह इलेक्‍ट्रिक सफारी है। इसमें नीचे की ओर से Harrier EV की तरह ही इंडीपेंडेंट मल्‍टी लिंक रियर सस्‍पेंशन सेटअप दिया था। इसके अलावा दूसरी पहचान इसके साइड के निचले हिस्‍से में साइट स्‍टेप भी लगा हुआ था जो ICE सफारी में नहीं आता है।

Acti.ev+ प्‍लेटफॉर्म पर ही बनेगी

सफारी के इलेक्‍ट्रिक वर्जन को भी हैरियर की तरह ही नए Acti.ev+ प्‍लेटफॉर्म पर ही बनाया गया है। जो हैरियर के बराबर की रेंज के साथ आ सकती है क्‍योंकि हैरियर के मुकाबले सफारी ईवी ज्‍यादा बड़ी और भारी होगी। इसमें मेकर 65 और 85 kWh की बैटरी के ऑप्‍शन दे सकती है जो इसको एक बार चार्ज करने के बाद 600 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम होंगे।

Diwali तक होगी Launch

टाटा ने भले ही अभी तक इस एसयूवी के इलेक्‍ट्रिक वर्जन पर चुप्‍पी साधी हुई है। लेकिन माना जा रहा है कि इसको इंडियन मार्केट में ऑफिशियली Diwali 2026 तक लाया जा सकता है।

सबसे महंगी ईवी होगी

टाटा के लिए सफारी ब्रॉन्‍ड हमेशा से प्रीमियम रहा है। इसलिए इस बार भी इसका ध्‍यान रखा जाएगा और सफारी ईवी को भी सबसे महंगी ईवी की तरह ही लाया जाएगा। इसके नीचे Harrier EV और Sierra EV को रखा जा सकता है। जिसको सफारी से पहले ही इंडिया में लाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Tata Altroz CNG को मिल गया AMT ऑप्‍शन, फीचर्स और माइलेज देख उड़ जाएंगे होश, अभी देखें नई Price!

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular