HomeAutomobilesTata Sierra का ऐसा क्रेज कि 24 घंटे में मिली 70 हजार...

Tata Sierra का ऐसा क्रेज कि 24 घंटे में मिली 70 हजार से ज्यादा बुकिंग्स, वो जादुई फीचर्स जिन्होंने सबको दीवाना बना दिया

Tata Sierra की डिलीवरी भी शुरू नहीं हुई है और यह एसयूवी इंडियंस की पसंद बन चुकी है। इसमें ऐसी क्‍या खूबियां हैं, जिसकी वजह से 24 घंटे में हुई 70 हजार से ज्‍यादा Bookings हुई हैं। रिपोर्ट पढ़ें।

  1. Tata Sierra को इंडियन मार्केट में 25 November 2025 को ऑफिशियली लॉन्‍च किया गया था। लॉन्‍च के बाद 16 December 2025 से इसकी बुकिंग को शुरू किया गया और देखते ही देखते 70 हजार से ज्‍यादा लोगों ने इस एसयूवी को बुक करवा डाला। इसमें ऐसी क्‍या खूबियां हैं, जिसकी वजह से सिर्फ 24 घंटे में ही इसने बुकिंग का नया रिकॉर्ड कायम किया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Booking का बनाया रिकॉर्ड

Tata Sierra ने बुकिंग खुलते ही रिकॉर्ड बना दिया है। मेकर ने बताया है कि इस एसयूवी के लिए पूरे इंडिया से सिर्फ 24 घंटे में ही 70 हजार से ज्‍यादा बुकिंग्‍स मिल चुकी हैं। अब सवाल उठता है कि इस एसयूवी में ऐसा क्‍या है जो इसे इस सेगमेंट की टॉप एसयूवी Hyundai Creta, Kia Seltos के मुकाबले ज्‍यादा अच्‍छा ऑप्‍शन बनाता है।

ज्‍यादा लंबे लोगों के लिए है यह फीचर

टाटा ने सिएरा को सिर्फ कम हाइट वाले लोगों के लिए ही नहीं डिजाइन किया है बल्कि एसयूवी चलाने वाले कई लंबे लोगों को इस बात की शिकायत रहती है कि उनको ज्‍यादा अच्‍छा थाई सपोर्ट नहीं मिलता। लेकिन इस एसयूवी में ऐसा नहीं है। इसमें फ्रंट की दोनों सीटों पर एक्‍सटेंडेबल थाई सपोर्ट को दिया है। जो लॉन्‍ग ड्राइव के टाइम ज्‍यादा आराम देता है।

Triple Screen के साथ आती है एसयूवी

टाटा की यह पहली एसयूवी है जिसमें ट्रिपल स्‍क्रीन जैसे फीचर को दिया है। महिंद्रा भले ही इस फीचर में बाजी मार चुकी है, लेकिन टाटा भी ज्‍यादा पीछे नहीं है। सिएरा में एक स्‍क्रीन में गाड़ी से जुड़ी डिटेल, दूसरी स्‍क्रीन में इंफोटेनमेंट और बाकी डिटेल और तीसरी स्‍क्रीन को सिर्फ को-ड्राइवर के लिए बनाया गया है। इसमें वीडियो गेम से लेकर You Tube तक चलाया जा सकता है।

Extandable Sun Visor

सिएरा में एक्‍टेंडेबल सन वाइजर को भी दिया गया है। जो इस सेगमेंट में और किसी एसयूवी में देखने को नहीं मिलता। इस फीचर की वजह से धूप से बचने में आसानी होती है और छोटा लेकिन असरदार फीचर लोगों को पसंद आ सकता है।

जेस्‍टर पावर्ड टेल गेट

इस एसयूवी में जेस्‍टर पावर्ड टेल गेट को भी दिया गया है जो इसे प्रीमियम एसयूवी की फील देने के लिए काफी है। इस फीचर की वजह से वन टच में बूट ओपन या बंद किया जा सकता है। जेस्‍टर कंट्रोल के जरिए बूट एक्‍सेस करने के लिए हाथों की भी जरुरत नहीं पड़ेगी, सिर्फ पैर के जरिए ही इसे यूज किया जा सकता है।

Boot Open Multipurpose Light

एसयूवी में एक और गजब का सेफ्टी फीचर मिलता है जिसे टाटा बूट ओपन मल्‍टीपर्पज लाइट कह रही है। इसे गाड़ी में पीछे की छिपाकर लगाया गया है। यह लाइट तब दिखाई देती है जब रात के टाइम सड़क पर गाड़ी खड़ी हो और बूट ओपन किया हुआ हो। तब पीछे से आने वाली गाड़ी को वहां पर आपके होने का अंदाजा काफी देर से मिलता, लेकिन इस लाइट की बदौलत पीछे से आने वाली गाड़ी को यह अंदाजा जल्‍दी मिल जाता है कि वहां पर आप खड़े हुए हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular