HomeAutomobiles2026 में आ रही है नई Tata Tiago EV Facelift, मिलेगी पहले...

2026 में आ रही है नई Tata Tiago EV Facelift, मिलेगी पहले से बड़ी बैटरी और जादुई रेंज

Tata Tiago EV Facelift इंडियन मार्केट में जल्‍द आ रही है। Launch से पहले यह फिर से टेस्‍ट करते हुए नजर आई है। इसमें क्‍या अपडेट हो सकते हैं। रिपोर्ट में पढ़ें।

Tata Tiago EV Facelift को इंडिया में काफी जल्‍द लॉन्‍च किया जाएगा। इसके पहले मेकर इस ईवी को लगातार टेस्‍ट कर रही है। टेस्‍ट के टाइम ही यह फिर से नजर आई है। अब क्‍या डिटेल मिल रही है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Tata Tiago EV Facelift आएगी

टाटा लगातार अपने पोर्टफोलियो को अपडेट करने में लगी हुई है। इसी कड़ी में मेकर अपनी हैचबैक ईवी टियागो के फेसलिफ्ट को लाने की तैयारी कर रही है। जिसे हाल में ही फिर से देखा गया है।

टेस्टिंग के टाइम आई फिर नजर

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि टाटा अपनी इस इलेक्‍ट्रिक हैचबैक कार को टेस्‍ट कर रही है। इसी टाइम कार को फिर से देखा जा रहा है। जिसको पूरी तरह से कैमोफ्लाज किया गया है।

मिलेगी बड़ी बैटरी

हैचबैक के फेसलिफ्ट को मेकर बड़ी बैटरी के साथ ऑफर करेगी। ऐसा इसलिए क्‍योंकि फरवरी 2026 में लॉन्‍च की गई Tata Punch EV Facelift को भी पुराने वर्जन के मुकाबले बड़ी बैटरी के साथ ऑफर किया गया है।

कॉस्‍मैटिक चेंज के साथ आएगी

बड़ी बैटरी से जहां रेंज में सुधार होगा, वहीं फ्रेश लुक के लिए इसको कॉस्‍मैटिक अपडेट मिलेंगे। जिसमें इसके बंपर, लाइट, ग्रिल, टेल लाइट में मामूली चेंज किए जाएंगे। इंटीरियर को भी सुधारा जाएगा और कुछ नए फीचर्स के साथ अपडेट किया जाएगा। एक्‍सटीरियर को भी कुछ नए कलर्स के साथ लाया जा सकता है।

कौन से फीचर्स हो सकते हैं शामिल

फेसलिफ्ट में सिंगल सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस स्‍मार्टफोन चार्जर, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट डिस्‍प्‍ले, अपडेटिड इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, नया स्‍टेयरिंग व्‍हील दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Tata Punch EV Facelift में मिलेंगे ये शानदार कलर ऑप्शंस, डुअल-टोन फिनिश ने जीता सबका दिल; देखें कौन सा शेड है आपका फेवरेट! 

कब हो रही है लॉन्‍च

वैसे तो मेकर ने ऑफिशियली इस पर कोई डिटेल अभी तक नहीं दी है। माना जा रहा है कि इसे अगले फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में लॉन्‍च कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Tata Punch EV Facelift, मात्र इतनी है शुरुआती Price और 468km की Range

बढ़ेगी इनकी टेंशन

टाटा टियागो ईवी मेकर की सबसे सस्‍ती ईवी भी है। अपडेट के बाद जहां इसमें नए फीचर्स और डिजाइन मिलेगा, वहीं इसे BaaS के साथ और सस्‍ता करने की तैयारी की जाएगी। ऐसे में MG Comet EV की टेंशन तो बढ़ेगी ही, कई ICE कारों जैसे Maruti Alto, S-Presso, Wagon R, Renault Kwid की भी टेंशन बढ़ जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular