Toyota Glanza Facelift vs Tata Altroz: तगड़ा माइलेज या 5-स्टार सेफ्टी? जानिए इंजन, फीचर्स और कीमत के मामले में किसने मारी बाजी!

toyota glanza Vs Tata Altroz
toyota glanza Vs Tata Altroz PC- autotechbiz.in

Toyota Glanza Facelift vs Tata Altroz: टोयोटा ने ग्‍लैंजा फेसलिफ्ट को इंडिया में Launch कर दिया है। इसका मुकाबला टाटा अल्‍ट्रोज के साथ होगा। दोनों Premium Hatchback कारों में से कौन सी Engine, Features, Price में आगे निकल जाती है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Toyota Glanza Facelift vs Tata Altroz Features

टोयोटा ग्‍लैंजा फेसलिफ्ट में मेकर ने बॉडी कलर्ड बंपर, 16 इंच अलॉय व्‍हील, 15 इंच स्‍पेयर व्‍हील, LED प्रोजेक्‍टर हेडलैंप, LED फॉग लैंप, हेडलैंप ऑन वार्निंग बजर, ऑटो हेडलैंप, वेलकम होम लाइट, LED DRLs, फेंडर पर टर्न लैंप, डोर मिरर पर टर्न लैंप, टेल लैंप, ब्रेक लाइट, हाई माउंट स्‍टॉप लैंप, रियर विंडो वाइपर और वॉशर, UV प्रोटेक्‍ट ग्‍लॉस, शॉर्क फिन एंटीना, ड्यूल टोन डैशबोर्ड, 4 इंच TFT डिस्‍प्‍ले, लेदरेट अपहोलस्‍ट्री, 60-40 स्प्लिट सीट, एबीएस, ईबीडी, ईएसपी, हिल होल्‍ड, ऑटो डोर लॉक, हाई स्‍पीड अलर्ट सिस्‍टम, इमोबिलाइजर, 6 एयरबैग, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज, ईएसएस, एडेप्‍टिव क्रूज कंट्रोल, Level-2 ADAS, इलेक्‍ट्रिकली एडजस्‍टेबल ORVM, रिमोट की-लैस एंट्री, पावर विंडो, की-लैस पुश बटन स्‍टार्ट, 360 डिग्री कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर, ऑटो एसी, वेंटिलेटिड सीट, वायरलेस चार्जिंग के साथ एक्टिव कूलिंग, 37 लीटर फ्यूल कैपिसिटी, 9 इंच इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, 4 स्‍पीकर म्‍यूजिक सिस्‍टम जैसे फीचर्स दिए हैं।

वहीं टाटा अल्‍ट्रोज में शॉर्क फिन एंटीना, बॉडी कलर्ड बंपर, ड्यूल टोन रूफ, LED हेडलैंप, हाई माउंट स्‍टॉप लैंप, LED DRLs, टर्न इंडीकेटर के साथ ORVM, इलेक्‍ट्रिक सनरूफ, LED फॉग लैंप, 16 इंच टायर, 14 इंच स्‍पेयर टायर, LED टेल लैंप, लेदर स्‍टेयरिंग व्‍हील, ड्यूल टोन इंटीरियर, 10 इंच TFT इंस्‍ट्रूमेंट डिस्‍प्‍ले, मूड लाइटिंग, अंब्रैला होल्‍डर, ऑटो एसी, एयर प्‍यूरीफायर, ऑटो हेडलैंप, क्रूज कंट्रोल, फॉलो मी हेडलैंप, कूल्‍ड ग्‍लोव बॉक्‍स, पावर विंडो, पुश बटन स्‍टार्ट/स्‍टॉप, रियर एसी वेंट, वेनिटी मिरर, वायरलेस चार्जर, एबीएस, ईबीडी, सीएससी, 6 एयरबैग, ईएसपी, हेडलैंप लेवलिंग, हिल होल्‍ड कंट्रोल, इमोबिलाइजर, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज, रियर पार्किंग सेंसर, रिवर्स पार्किंग कैमरा, टीपीएमएस, एपल कार प्‍ले, एंड्राइड ऑटो, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, हरमन के 4 स्‍पीकर के साथ म्‍यूजिक सिस्‍टम, 37 लीटर पेट्रोल टैंक जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।

Feature Category (श्रेणी) Toyota Glanza Facelift Tata Altroz
Exterior & Lighting (एक्सटीरियर और लाइटिंग)
  • बॉडी कलर्ड बंपर
  • 16 इंच अलॉय व्हील (15 इंच स्पेयर व्हील)
  • LED प्रोजेक्टर हेडलैंप & LED फॉग लैंप
  • LED DRLs & LED टेल लैंप
  • फेंडर और ORVM पर टर्न लैंप
  • ब्रेक लाइट & हाई माउंट स्टॉप लैंप
  • हेडलैंप ऑन वार्निंग बजर & ऑटो हेडलैंप
  • वेलकम होम लाइट
  • रियर विंडो वाइपर और वाशर
  • UV प्रोटेक्ट ग्लास
  • शार्क फिन एंटीना
  • बॉडी कलर्ड बंपर & ड्यूल टोन रूफ
  • 16 इंच टायर (14 इंच स्पेयर टायर)
  • LED हेडलैंप & LED फॉग लैंप
  • LED DRLs & LED टेल लैंप
  • टर्न इंडिकेटर के साथ ORVM
  • हाई माउंट स्टॉप लैंप
  • ऑटो हेडलैंप & फॉलो मी हेडलैंप
  • इलेक्ट्रिक सनरूफ
  • शार्क फिन एंटीना
Interior & Comfort (इंटीरियर और कम्फर्ट)
  • ड्यूल टोन डैशबोर्ड
  • लेदरेट अपहोल्स्ट्री
  • 60-40 स्प्लिट सीट
  • ऑटो एसी
  • वेंटीलेटेड सीट
  • वायरलेस चार्जिंग (एक्टिव कूलिंग के साथ)
  • की-लेस पुश बटन स्टार्ट & रिमोट की-लेस एंट्री
  • इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVM
  • पावर विंडो
  • ड्यूल टोन इंटीरियर
  • लेदर स्टीयरिंग व्हील
  • मूर्ड लाइटिंग
  • अंब्रैला होल्डर & कूल्ड ग्लॉव बॉक्स
  • ऑटो एसी & रियर एसी वेंट
  • एयर प्यूरीफायर
  • वायरलेस चार्जर
  • पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप
  • वेनिटी मिरर & पावर विंडो
Safety & ADAS (सुरक्षा और सहायता)
  • Level-2 ADAS & एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल
  • 6 एयरबैग
  • ABS, EBD, ESP & ESS
  • हिल होल्ड कंट्रोल
  • 360 डिग्री कैमरा & रियर पार्किंग सेंसर
  • ऑटो डोर लॉक & हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम
  • इमोबिलाइजर & ISOFIX चाइल्ड एंकरेज
  • 6 एयरबैग
  • ABS, EBD, CSC & ESP
  • हिल होल्ड कंट्रोल & हेडलैंप लेवलिंग
  • रिवर्स पार्किंग कैमरा & रियर पार्किंग सेंसर
  • TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम)
  • क्रूज़ कंट्रोल
  • इमोबिलाइजर & ISOFIX चाइल्ड एंकरेज
Infotainment & Display (इन्फोटेनमेंट और डिस्प्ले)
  • 9 इंच इन्फोटेनमेंट डिस्प्ले
  • वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो & एप्पल कार प्ले
  • 4 स्पीकर म्यूजिक सिस्टम
  • 4 इंच TFT डिस्प्ले (इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर)
  • 10.25 इंच इन्फोटेनमेंट डिस्प्ले
  • हरमन का 4 स्पीकर म्यूजिक सिस्टम
  • एंड्रॉइड ऑटो & एप्पल कार प्ले
  • 10 इंच TFT इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले
Fuel Capacity (फ्यूल टैंक क्षमता) 37 लीटर 37 लीटर

 

Toyota Glanza Facelift vs Tata Altroz Engine

टोयोटा ग्‍लैंजा में 1.2 लीटर के Z12E इंजन को दिया है। इसी इंजन का यूज Maruti Baleno जैसी कारों में भी होता है। टोयोटा ग्‍लैंजा को इस इंजन से 82 हॉर्स पावर के साथ 112.4 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें 5 स्‍पीड गियरबॉक्‍स दिया गया है। जिसके साथ स्‍टार्ट/स्‍टॉप को भी दिया गया है।

कार के सीएनजी वेरिएंट में भी 1197 सीसी की क्षमता वाले इसी 3 सिलेंडर इंजन का यूज किया गया है। इससे सीएनजी मोड में 69 हॉर्स पावर के साथ 102 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। इसमें भी 5 स्‍पीड मैनुअल और एएमटी का ऑप्‍शन दिया है।

वहीं टाटा अल्‍ट्रोज में भी 1.2 लीटर रेवोट्रॉन इंजन मिलता है। इससे कार को 86.79 हॉर्स पावर के साथ 115 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें 6 स्‍पीड DCA गियरबॉक्‍स मिलता है।

कार के सीएनजी वेरिएंट में भी 1./ लीटर की क्षमता वाले इंजन का यूज किया गया है। इससे सीएनजी मोड में 72.49 हॉर्स पावर के साथ 103 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। इसमें 5 स्‍पीड मैनुअल गियरबॉक्‍स मिलता है।

Specification (विशेषता) Toyota Glanza Facelift Tata Altroz
Petrol Engine (पेट्रोल इंजन) 1.2 लीटर Z12E इंजन (Maruti Baleno वाला इंजन) 1.2 लीटर रेवोट्रॉन (Revotron) इंजन
Petrol Power & Torque (पावर और टॉर्क) 82 HP @ 112.4 Nm टॉर्क 86.79 HP @ 115 Nm टॉर्क
Petrol Transmission (गियरबॉक्स) 5-स्पीड गियरबॉक्स (स्टार्ट/स्टॉप फीचर के साथ) 6-स्पीड DCA गियरबॉक्स
CNG Engine (सीएनजी इंजन) 1197 cc (1.2L), 3-सिलेंडर इंजन 1.2 लीटर इंजन
CNG Power & Torque (सीएनजी पावर और टॉर्क) 69 HP @ 102 Nm टॉर्क 72.49 HP @ 103 Nm टॉर्क
CNG Transmission (सीएनजी गियरबॉक्स) 5-स्पीड मैनुअल और AMT का विकल्प 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स

Toyota Glanza Facelift vs Tata Altroz Price

टोयोटा ग्‍लैंजा की एक्‍स शोरूम प्राइज को 6.99 लाख रुपये से शुरू किया है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज को 10.49 लाख रुपये रखा गया है।

वहीं टाटा अल्‍ट्रोज 6 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 10.90 लाख रुपये रखा गया है।

यह भी पढ़ें- 2026 Toyota Glanza Facelift Launch; पेट्रोल-CNG और AMT का ऐसा कॉम्बो देख उड़ जाएंगे होश, जानें क्‍या बदला