Ursaa Hybrid: कमर्शियल व्हीकल्स के लिए उर्सा एनर्जी वर्क्स ने नया समाधान Launch कर दिया है। इससे किस तरह से फ्लीट ऑपरेटर्स को फायदा मिलेगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Ursaa Hybrid हुआ Launch
उर्सा एनर्जी वर्क्स ने इंडियन मार्केट में कमर्शियल फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए नया प्लेटफॉर्म Ursaa Hybrid को लॉन्च कर दिया है। इसके जरिए फ्लीट ऑपरेटर्स एक जगह से ही अपनी पूरी फ्लीट पर आसानी से नजर रख पाएंगे।
क्या कर रहा ऑफर
उर्सा हाइब्रिड को ऐसे प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जिससे फ्लीट ऑपरेटर्स को पूरी जानकारी मिल जाती है। इसके जरिए किसी भी गाड़ी की रियल टाइम लोकेशन, ट्रिप रिपोर्ट, यूटिलाइजेशन डेटा, रूट शेड्यूलिंग, कम्प्लाइंस मॉनिटरिंग और एंटरप्राइजेज एडमिनिस्ट्रेशन जैसे कई फीचर्स का उपयोग किया जा सकता है।
कैसे करेगा काम
EV हो या ICE हर तरह के वाहन में इसका उपयोग हो सकता है। अगर किसी गाड़ी में इस सिस्टम को लगाया जाता है, तो उसके बाद आसानी से उस गाड़ी की पूरी डिटेल एक जगह पर मिल जाती है। जिससे यह भी पता चल जाता है कि गाड़ी की बैटरी कितनी है, किस रूट से गाड़ी आगे बढ़ रही है। अगर कोई भी परेशानी होती है तो कंपनी की ओर से उस ड्राइवर से बात करना आसान हो जाता है।
डेटा को उपयोगी जानकारी में बदलने में होगी मदद
Ursaa Energyworx के सह-संस्थापक कपिल शर्मा ने कहा कि “जैसे-जैसे कनेक्टेड और इलेक्ट्रिक वाहन फ्लीट का विस्तार हो रहा है, कंपनियों को वाहन प्रदर्शन, उपयोग और ऊर्जा खपत की अधिक व्यापक समझ की आवश्यकता है। Ursaa Hybrid के माध्यम से हमारा उद्देश्य फ्लीट ट्रैकिंग और बैटरी इंटेलिजेंस के बीच की दूरी को कम करना है, ताकि संचालक परिचालन डेटा को उपयोगी जानकारी में बदल सकें।
यह भी पढ़ें-Tsuyo: EV कंपनी ने LvKON के साथ मिलाया हाथ; जानिए अब पावरट्रेन सेक्टर में क्या होगा नया?
ये भी पढ़ें
Compact SUVs: Tata Punch का जलवा बरकरार, FY 27 के H1 में Top-5 गाड़ियों ने कैसा किया प्रदर्शन
Tsuyo: EV कंपनी ने LvKON के साथ मिलाया हाथ; जानिए अब पावरट्रेन सेक्टर में क्या होगा नया?
Maruti Suzuki VICTORIS AURUM Edition: 1 साल का जश्न मनाने आया नया एडिशन, जानिए इस किट में क्या-क्या है खास?
BYD के प्रीमियम ब्रांड Denza के इंडिया डेब्यू की डेट हुई कंफर्म; अगले महीने होगी धमाकेदार एंट्री!













Leave a Reply