HomeAutomobiles7-सीटर सेगमेंट में मचेगा गदर, कल Launch होगी बाहुबली Volkswagen Tayron R...

7-सीटर सेगमेंट में मचेगा गदर, कल Launch होगी बाहुबली Volkswagen Tayron R Line; Toyota Fortuner के लिए होगी बड़ी चुनौती

Volkswagen Tayron R Line ऑफिशियली 19 February 2026 को इंडिया आ जाएगी। इसके कौन से Features से Toyota Fortuner की टेंशन बढ़ जाएगी। रिपोर्ट में पढ़ें।

Volkswagen Tayron R Line इंडियन मार्केट में ऑफिशियली 19 February 2026 में Launch होने वाली है। मेकर इस SUV में कौन से Features देने वाली है। किस Price पर लॉन्‍च करेगी। क्‍यों इससे Toyota Fortuner की टेंशन बढ़ेगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

लॉन्‍च हो रही Volkswagen Tayron R Line

फॉक्‍सवैगन इंडिया में ऑफिशियली 19 February 2026 को अपनी D सेगमेंट एसयूवी टेरॉन आर लाइन को लॉन्‍च कर देगी। मेकर ने वैसे तो इसका कुछ टाइम पहले डेब्‍यू कर दिया था और प्री-बुकिंग्‍स को शुरू कर दिया था और अब इसकी प्राइज को अनाउंस कर दिया जाएगा।

मिल रहे ये फीचर्स

मेकर अपनी एसयूवी में बड़ी पियानो ब्‍लैक फ्रंट ग्रिल, इलूमिनेटिड लोगो, एलईडी लाइट बार, मेट्रिक्‍स एलईडी लाइट, 19 इंच अलॉय व्‍हील, 15 इंच इंफोटेनमेंट स्‍क्रीन, 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्‍प्‍ले, 3स्‍पोक स्‍टेयरिंग व्‍हील, वेंटिलेटिड और मसाज फ्रंट सीट, 12 तरह एडजस्‍ट होने वाली सीट्स, हेड-अप डिस्‍प्‍ले, पैनोरमिक सनरूफ, 3 जोन क्‍लाइमेट कंट्रोल, 30 कलर्ड एंबिएंट लाइट, 850 लीटर बूट स्‍पेस, पावर्ड टेलगेट के साथ ADAS और भी कई शानदार फीचर्स को दिया जा रहा है।

मिलेगा ताकतवर इंजन

फॉक्‍सवैगन इस एसयूवी को आर लाइन बैजिंग के साथ ला रही है। ऐसे में इसमें 2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो इसे 201 बीएचपी पावर और 320 न्‍यूटन मीटर टॉर्क देगा। इसमें 7स्‍पीड ऑटो क्‍लच और ऑल व्‍हील ड्राइव को भी ऑफर किया जा रहा है। मेकर का कहना है कि इस इंजन से इतनी बड़ी एसयूवी को 7.3 सेकेंड में 0-100 की स्‍पीड से चलाया जा सकेगा। इसकी टॉप स्‍पीड भी 224 किलोमीटर प्रति घंटा तक है।

किस प्राइज पर होगी ऑफर

मेकर इस एसयूवी को इंडिया में 40 से 50 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर लॉन्‍च कर सकती है। जिससे Toyota Fortuner, Skoda Kodiaq, MG Majestor की टेंशन बढ़ सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular