HomeAutomobilesVolkswagen Tayron R-Line हो गई लॉन्‍च, लग्जरी ऐसी कि भूल जाएंगे Audi-BMW,...

Volkswagen Tayron R-Line हो गई लॉन्‍च, लग्जरी ऐसी कि भूल जाएंगे Audi-BMW, जानें कितनी है कीमत

Volkswagen Tayron R Line को इंडियन मार्केट में ऑफिशियली लॉन्‍च कर दिया गया है। मेकर ने इसको किस Price पर Launch किया है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Volkswagen Tayron R Line को ऑफिशियली इंडियन मार्केट में कई खूबियों के साथ लॉन्‍च कर दिया है। इस एसयूवी को किस Price पर ऑफर किया जाएगा। इसमें कौन से Features मिलेंगे, कितने ताकतवर इंजन को इसमें दिया गया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

लॉन्‍च हो गई Volkswagen Tayron R Line

फॉक्‍सवैगन ने इंडियन मार्केट में अपनी फ्लैगशिप एसयूवी टेरॉन आर लाइन को लॉन्‍च कर दिया है। मेकर ने इस एसयूवी को कुछ टाइम पहले अनवील किया था, लेकिन अब इसके प्राइज को भी बता दिया गया है।

मिले शानदार फीचर्स

मेकर ने इस एसयूवी में कई शानदार फीचर्स को ऑफर किया है। एसयूवी में बड़ी पियानो ब्‍लैक फ्रंट ग्रिल, इलूमिनेटिड लोगो, एलईडी लाइट बार, मेट्रिक्‍स एलईडी लाइट, 19 इंच अलॉय व्‍हील, 15 इंच इंफोटेनमेंट स्‍क्रीन, 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्‍प्‍ले, 3स्‍पोक स्‍टेयरिंग व्‍हील, वेंटिलेटिड और मसाज फ्रंट सीट, 12 तरह एडजस्‍ट होने वाली सीट्स, हेड-अप डिस्‍प्‍ले, पैनोरमिक सनरूफ, 3 जोन क्‍लाइमेट कंट्रोल, 30 कलर्ड एंबिएंट लाइट, 850 लीटर बूट स्‍पेस, पावर्ड टेलगेट के साथ ADAS और भी कई शानदार फीचर्स को दिया जा रहा है।

मिलेगा ताकतवर इंजन

फॉक्‍सवैगन इस एसयूवी को आर लाइन बैजिंग के साथ लाई है। ऐसे में इसमें 2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिल रहा है, जो इसे 201 बीएचपी पावर और 320 न्‍यूटन मीटर टॉर्क देगा। इसमें 7स्‍पीड ऑटो क्‍लच और ऑल व्‍हील ड्राइव को भी ऑफर किया जा रहा है। मेकर का कहना है कि इस इंजन से इतनी बड़ी एसयूवी को 7.3 सेकेंड में 0-100 की स्‍पीड से चलाया जा सकेगा। इसकी टॉप स्‍पीड भी 224 किलोमीटर प्रति घंटा तक है।

Volkswagen Tayron R-Line price
Volkswagen Tayron R-Line price
PC -VW India

किस प्राइज पर होगी ऑफर

मेकर ने इस एसयूवी को इंडिया में 46.99 लाख रुपये की इंट्रोडक्‍ट्री एक्‍स शोरूम प्राइज पर लॉन्‍च कर दिया है। जिससे Toyota Fortuner, Skoda Kodiaq के साथ ही जल्‍द लॉन्‍च होने वाली MG Majestor की टेंशन बढ़ सकती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular