HomeAutomobilesXiaomi SU7 की नई जनरेशन ने उड़ाए होश, 902 KM की रेंज...

Xiaomi SU7 की नई जनरेशन ने उड़ाए होश, 902 KM की रेंज के साथ क्या इंडिया में करेगी डेब्यू?

Xiaomi SU7 की नई जेनरेशन को मेकर ने ग्‍लोबल मार्केट के लिए Launch किया है। इसमें क्‍या चेंज हुए हैं। अब कितनी Range मिलेगी। क्‍या Price है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Xiaomi SU7 की नई जेनरेशन को मेकर ने ग्‍लोबल मार्केट के लिए Launch किया है। पुरानी जेनरेशन के मुकाबले इसमें क्‍या चेंज हुए हैं। अब कितनी Range मिलेगी। क्‍या Price है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

नई Xiaomi SU7 हुई Launch

श्‍योमी ने ग्‍लोबल मार्केट के लिए अपनी एसयू7 इलेक्‍ट्रिक कार की नई जेनरेशन को लॉन्‍च कर दिया है। मेकर ने इस कार में कई चेंज किए हैं और कई नए फीचर्स को भी इसमें ऑफर किया जा रहा है।

क्‍या हैं खूबियां

मेकर ने बताया है कि इसे 3 वेरिएंट्स स्‍टैंडर्ड, प्रो और मैक्‍स के साथ लॉन्‍च किया है। जिसमें पूरी तरह से नया एयर इंटेक ग्रिल डिज़ाइन, 4D मिलीमीटर-वेव रडार, 19″ डायमंड कट रिम्स, 20″ ब्लेड रिम्स और 21″ फोर्स्ड डुअल प्लम ब्लॉसम रिम्स के ऑप्‍शंस, इलेक्ट्रिक फ्रंट ट्रंक, नया इंटीरियर, नापा लेदर, क्रोम ट्रिम, एंबिएंट लाइट, हीटेड और वेंटिलेटिड सीट्स, अल्‍ट्रा क्‍वाइट केबिन, कम्‍फर्ट, स्‍पोर्ट और स्‍पोर्ट+ सस्‍पेंशन मोड्स, वायरलेस चार्जिंग, AI वायस असिस्‍टेंट के साथ कई और फीचर्स भी दिए हैं।

मिलेगी 902 KM रेंज

मेकर ने इस कार में नया Xiaomi स्मार्ट चेसिस 2.0 को दिया है। जो इसकी रेंज बढ़ाने में भी मदद करती है। सेल-टू-बॉडी इंटीग्रेटेड बैटरी टेक्नोलॉजी से इस कार को 902 KM की CLTC रेंज मिलती है। इसके अलावा इसमें Xiaomi HyperEngine V6s Plus को दिया है, जो इसे सिर्फ 3.08 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड से दौड़ा सकती है। इसकी टॉप स्‍पीड 265 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग से इसे 15 मिनट में 670 किलोमीटर की रेंज मिल जाती है।

इतनी है Price

मेकर ने इस कार को 219900 RMB की प्राइज से ऑफर किया है, जो इंडियन रुपये में करीब 29.76 लाख रुपये होते हैं। इसके टॉप वेरिएंट की प्राइज 303900 RMB है, जो इंडियन करेंसी में 41.13 लाख रुपये के आस पास हो जाते हैं।

मिलेंगे कई कलर्स ऑप्‍शन

इस कार को Obsidian Black, from the Xiaomi SU7 Ultra, and Dawn Pink के साथ ही Mineral Gray, Pearl White, Brilliant Magenta, and Radiant Purple इन कलर्स के साथ भी खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा इसमें 3 नए कलर्स Coastal Blue, Blazing Red, and Viridian Green को भी जोड़ा गया है।

क्‍या इंडिया में होगी लॉन्‍च?

Xiaomi ने साफ कर दिया है कि इस कार को अभी सिर्फ चीन में ही लॉन्‍च किया गया है और वहीं पर इसकी सेल्‍स होगी। इसके अलावा अभी इसे किसी भी दूसरे देश में नहीं बेचा जाएगा। इसके लिए ऑर्डर लेना भी शुरू किया जा चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular