Yamaha MT 125 Facelift को ग्लोबल मार्केट में ऑफर कर दिया गया है। इसमें कैसी खूबियां और Engine दिया है। क्या इस बाइक को इंडिया में भी Launch किया जाएगा? इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Yamaha MT 125 Facelift आई
ग्लोबल मार्केट में यामाहा ने अपनी 125 सीसी की एमटी 125 के फेसलिफ्ट को ऑफर कर दिया है। रोबोटिक फेस के साथ इस बाइक को ज्यादा फ्रेश लुक के साथ ग्लोबली ऑफर कर दिया गया है। यूरोप के बाजार में इस बाइक के फेसलिफ्ट को सबसे पहले ऑफर किया गया है।
कितना ताकतवर Engine
मेकर इस बाइक में 125 सीसी का 4 स्ट्रोक, लिक्विड कूल्ड 4 वॉल्व सिंगल सिलेंडर इंजन दे रही है। इस इंजन से बाइक को 15 पीएस पावर और 11.5 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
कैसे हैं Features
बाइक में डायमंड फ्रेम, LED लाइट्स, 5 इंच TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन, सिंगल सीट, असिस्ट और स्लिपर क्लच, 41 एमएम यूएसडी फॉर्क, 140 सेक्शन रियर टायर, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक, LED इंडीकेटर्स, 10 लीटर फ्यूल टैंक जैसे फीचर्स को दिया गया है। इसके साथ में बाइक को Ice Storm, Reline White, Icon Blue और Tech Black जैसे कलर्स को दिया जा रहा है।
क्या इंडिया आएगी बाइक?
इंडियन मार्केट में यामाहा कई सालों से सिर्फ 150 सीसी सेगमेंट में ही बाइक्स को ऑफर कर रही है। ऐसे में यह कहना कि 125 सीसी की इस एमटी 125 को इंडिया में लाया जाएगा, अभी मुश्किल है। लेकिन इस बाइक का डिजाइन हमें आने वाले साल में Yamaha MT 15 में देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- Yamaha R15 M को किया जा सकता है डिसकंटीन्यू, R2 की Pricing हो सकती है बड़ा कारण
ये भी पढ़ें
अचानक महंगी हो गई Kia Sonet; जानिए किस वेरिएंट के दाम में कितने हजार रुपये की हुई बढ़ोतरी?
Ultraviolette X47 Venom: नए प्लेटफॉर्म पर तैयार हुई बाइक; जानिए दमदार खूबियां और Price!
Norton Manx R ने जीता International Red Dot Award; जानिए कितना ताकतवर है Engine और क्या हैं Features?
Delhi NCR के ड्राइवर्स के लिए बड़ी चेतावनी! 1 November से गैर-BS6 वाहनों की एंट्री बंद; जानिए किन गाड़ियों को मिलेगी छूट?













Leave a Reply