Youdha का नया EPODBharat Limited Edition हुआ Launch, थ्री-व्हीलर में क्या है खास?

Youdha EPod Bharat Limited Edition
Youdha EPod Bharat Limited Edition PC- Youdha

Youdha ने इंडिया में हाथ से पेंट किए गए थ्री व्‍हीलर Epod Bharat को Launch किया है। इलेक्‍ट्रिक सेगमेंट में कमर्शियल मेकर ने इसकी क्‍या Price रखी है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Youdha Epod Bharat Launch हुआ

यूधा ने इंडियन मार्केट में ऐसे लिमिटेड एडिशन थ्री व्‍हीलर को लॉन्‍च कर दिया है, जिसको मशीन से नहीं बल्कि हाथ से पेंट किया गया है। इस थ्री व्‍हीलर को दिल्‍ली में व्‍यापार मेले में लॉन्‍च किया गया है। यह एक खास एडिशन है जिसे यूधा की L5 पैसेंजर थ्री प्‍लेटफॉर्म पर ही बनाया गया है।

कहां से मिली प्रेरणा

इस थ्री व्‍हीलर को इंडियन मार्केट में महाराष्‍ट्र की सहयाद्रि पर्वत में आदिवासी कला शैली वारसी कला पर आधारित रखा गया है। जिसमें महिलाओं के जीवन, ग्रामीण जीवन, प्रकृति और विशेष समुदाय जैसे विषयों पर केंद्रित रखा गया है।

कितनी है रेंज

मेकर ने इस थ्री व्हीलर को 11.8 kWh की लिथियम ऑयन बैटरी दी है, जो इसको आसानी से 227 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। इसमें जो मोटर दी गई है उससे इस थ्री व्‍हीलर को 6 किलोवाट की पावर और 50 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसकी वाटर वेडिंग कैपेसिटी भी 300 एमएम है। जिससे यह आसानी से सड़क या पानी से भरी सड़क पर भी चलाया जा सकता है।

कला को मिला इलेक्‍ट्रिक मोबिलिटी का सहारा

यूधा के सीईओ आयुष लोहिया ने कहा कि इस तरह की कोशिश करके उन्‍होंने और उनकी कंपनी ने मिट्टी और संस्‍कृति की भावना को बढ़ावा देने की छोटी सी कोशिश की है। इसके जरिए भारत की सालों पुरानी कला को इलेक्‍ट्रिक मोबिलिटी का साथ भी मिला है। जो विरासत के साथ भविष्‍य की आंकाक्षाओं का प्रतिनिधित्‍व भी करता है।

कितनी है प्राइज

मेकर ने इस स्‍कूटर को इंडियन मार्केट में 3.20 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर लॉन्‍च किया है। जिसे मुख्‍य तौर पर स्‍वरोजगार करने वाले ड्राइवर, छोटे मोबिलिटी उद्यमियों के लिए बनाया गया है।