HomeUtilityAtal Pension: चेक करें क्या आप जुड़ सकते हैं इस योजना से?...

Atal Pension: चेक करें क्या आप जुड़ सकते हैं इस योजना से? सरकार देती है हर महीने 5000 रुपये पेंशन

Atal Pension Yojana Kya Hai: अगर आपको अटल पेंशन योजना में आवेदन करना है, तो यहां आप इसका तरीका जान सकते हैं।

Atal Pension Yojana Benefits: अपने आने वाले कल के लिए लगभग हर कोई बचत करना चाहता है, लेकिन हर किसी से बचत हो नहीं पाती।

इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपका भविष्य सिक्योर रहे, तो आप अटल पेंशन योजना से जुड़ सकते हैं और बुढ़ापे में ये आपको 5000 रुपये तक की पेंशन हर महीने दिलवा सकती है।

ये भी पढ़ें:- Ayushman Card: क्या आप बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? करें चेक और पाएं मुफ्त इलाज का लाभ

कौन अटल पेंशन योजना से जुड़ सकता है?

अगर आपको अटल पेंशन योजना से जुड़ना है और भविष्य में पेंशन चाहिए, तो आपका भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है
जिन लोगों की उम्र 18 से 40 साल के बीच है, सिर्फ वे ही इस अटल पेंशन योजना में अप्लाई कर सकते हैं

एक बात ओर इस योजना के लिए जरूरी है कि अगर आप टैक्स नहीं भरते हैं यानी इस कैटेगरी में नहीं आते हैं, तभी आप अटल पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए पात्र माने जाते हैं।

कैसे मिलती है पेंशन?

अटल पेंशन योजना में पहले आपको निवेश करना होता है और फिर 60 साल के बाद हर महीने आपको 1 हजार रुपये से 5 हजार रुपये के बीच पेंशन मिलेगी।

18 साल का व्यक्ति अगर हर महीने 210 रुपये इस योजना में भरता है, तो 60 साल के बाद उसे हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। इसी तरह 30 साल के व्यक्ति को 577 रुपये हर महीने भरने पर 60 साल के बाद 5 हजार रुपये पेंशन मिलेगी।

ये भी पढ़ें:- Mercedes-Benz CLA Electric का भारत में लॉन्च कंफर्म, एक चार्ज में मिलेगी 750+km की रेंज

यहां से कर सकते हैं अप्लाई

अटल पेंशन योजना में अप्लाई करने के लिए अपने बैंक जाना होता है। यहां केवाईसी का प्रोसेस करके, पेंशन प्लान चुनकर आदि आप इस योजना से जुड़ सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular