HomeUtilityOctober Bank Holidays: दिवाली-छठ से लेकर दशहरा तक, जानें अक्टूबर में आपके...

October Bank Holidays: दिवाली-छठ से लेकर दशहरा तक, जानें अक्टूबर में आपके शहर में कब-कब बंद रहने वाले हैं बैंक

October Mein Bank Holiday Kab Kab Hai: अक्टूबर 2025 यानी अगले महीने देश के कई बड़े त्योहार हैं। ऐसे में आपके शहर में अक्टूबर में कब-कब बैंक बंद रहेंगे? छुट्टियों की पूरी लिस्ट आप यहां देख सकते हैं।

October 2025 Bank Holidays List In Hindi: क्या आपको अक्टूबर में किसी जरूरी काम से अपने बैंक की ब्रांच में जाना है? अगर हां, तो आपको यहा ये जरूर जान लेना चाहिए कि अक्टूबर महीने में कब-कब बैंक बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें:- Petrol Pump Complain: पूरे पैसे देने के बाद आपको भी मिला है कम पेट्रोल-डीजल? गड़बड़ी होने पर यहां करें शिकायत

अगले महीने यानी अक्टूबर महीने में कई पर्व हैं जिसके कारण 21 दिन बैंक बंद रहेंगे। आप अपने शहर के बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट यहां देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- Aadhaar New App: जल्द आने वाला है आधार का नया एप, मोबाइल नंबर हो पाएगा चेंज या नहीं; यहां जानें

तारीख

कौन-कौन से शहर में किस वजह से बैंक बंद रहेंगे

1 अक्टूबर

नवरात्रि समाप्त/महा नवमी/दशहरा/आयुधपूजा, विजयादशमी/दुर्गा पूजा (दसैन) की वजह से अगरतला, बेंगलुरू, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहटी, ईटानगर, कानपुर, कोची, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम

2 अक्टूबर

महात्मा गांधी जयंती/दशहरा/विजयादशमी/दशहरा/दुर्गा पूजा (दसईं)/श्री श्री शंकरदेव का जन्मोत्सव

3 अक्टूबर

दुर्गा पूजा (दसैन) के कारण गंगटोक

4 अक्टूबर

दुर्गा पूजा (दसैन) की वजह से गंगटोक

5 अक्टूबर

पूरे देश के बैंकों का रविवार का अवकाश रहेगा

6 अक्टूबर

लक्ष्मी पूजा होगी, इसलिए अगरतला और कोलकाता

7 अक्टूबर

महर्षि वाल्मिकी जयन्ती/कुमार पूर्णिमा है जिसके कारण बैंगलुरू, भुवनेश्वर, चंडीगढ़ और शिमला

10 अक्टूबर

करवा चौथ है, इसलिए शिमला

11 अक्टूबर

महीने के दूसरे शनिवार की पूरे देश के बैंकों में छुट्टी रहेगी

12 अक्टूबर

पूरे देश के बैंकों का रविवार का अवकाश रहेगा

18 अक्टूबर

कटि बिहु मनाया जाएगा जिसकी वजह से गुवाहाटी में

19 अक्टूबर

पूरे देश के बैंकों का रविवार का अवकाश रहेगा

20 अक्टूबर

पूरे देश के बैंकों का रविवार का अवकाश रहेगा

21 अक्टूबर

दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन)/दीपावली/गोवर्धन पूजा होगी जिसके कारण बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, और श्रीनगर

22 अक्टूबर

दिवाली (बाली प्रतिपदा)/विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस/गोवर्धन पूजा/बालिपदमी, लक्ष्मी पूजा (दीपावली) की वजह से अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरू, देरहादून, गंगटोक, जयपुर, कानपूर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर और पटना

23 अक्टूबर

भाई बिज/भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/भ्रातृद्वितीया/निंगोल चक्कौबा होने के कारण अहमदाबाद, गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला

25 अक्टूबर

महीने के दूसरे शनिवार की पूरे देश के बैंकों में छुट्टी रहेगी

26 अक्टूबर

पूरे देश के बैंकों का रविवार का अवकाश रहेगा

27 अक्टूबर

छठ पूजा (शाम की पूजा) की वजह से कोलकाता, पटना और रांची

28 अक्टूबर

छठ पूजा (सुबह की पूजा) के कारण पटना और रांची

31 अक्टूबर

सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिवस के मौके पर अहमदाबाद

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular