Aadhaar New App: जल्द आने वाला है आधार का नया एप, मोबाइल नंबर हो पाएगा चेंज या नहीं; यहां जानें

Aadhaar को नया एप कब लॉन्च होगा? Photo Credit: @UIDAI and Freepik
Aadhaar को नया एप कब लॉन्च होगा? Photo Credit: @UIDAI and Freepik

Aadhaar Card New App: अगर यूं कहा जाए कि आधार कार्ड आज की जरूरत है, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा? आधार कार्ड की जरूरत कई अन्य कामों में पड़ती है।

इन सबके बीच अब आधार का नया एप आने वाला है जिसको लेकर चर्चा तेज है। इस खबर में जानेंगे कि एप कब तक लॉन्च हो सकता है और इससे क्या आप अपना आधार से लिंक मोबाइल नंबर बदल पाएंगे।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana क्या किसानों को दिवाली से पहले मोदी सरकार दे सकती है 21वीं किस्त का तोहफा? यहां समझें

कब लॉन्च हो सकता है नया एप?

अभी भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई का m-Aadhaar एप चल रहा है जिससे आप अपना एड्रेस अपडेट कर सकते हैं, आधार डाउनलोड कर सकते हैं और पीवीसी आधार कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं आदि।

ऐसे मे अब यूआईडीएआई नया एप लेकर आ रहा है जिसको लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि दिसंबर 2025 में ये नया एप लॉन्च हो सकता है। हालांकि, अभी ऑफिशियल जानकारी का इंतजार है।

क्या एप से मोबाइल नंबर कर पाएंगे चेंज?

जैसा कि मौजूदा समय में m-Aadhaar एप से आप आधार से लिंक मोबाइल नंबर को नहीं बदल सकते हैं। वहीं, जो नया एप आएगा उससे भी आप मोबाइल नंबर नहीं बदल पाएंगे।

ये भी पढ़ें:- HSRP Number Plate: टूट गई है बाइक-कार की नंबर प्लेट, तो घर बैठे ऐसे करें ऑर्डर

मिली जानकारी के मुताबिक, आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करना एक सेंसटिव मामला है। इसलिए ऑथेंटिकेशन को पूरा करने के लिए सेंटर जाना होगा। इसके बाद ही आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर को बदला जा सकेगा।