Bike safety features: बाइक को चोरों से बचाएं, इन 4 सेफ्टी फीचर्स को इंस्‍टाल करवाएं

ऑटोमोबाइल न्‍यूज़ डेस्‍क, नई दिल्‍ली। इंडिया में हर रोज़ सैकड़ों बाइक्‍स की चोरी हो जाती है। वैसे तो कंपनियां अपनी बाइक्‍स में कई सेफ्टी फीचर्स (Bike safety features) को देती हैं। लेकिन फिर भी चोरों के लिए यह नाकाफी साबित हो जाते हैं। नई बाइक खरीदी है तो किन 4 सेफ्टी फीचर्स को लगवाने से चोरों की टेंशन को बढ़ाया (Bike theft prevention) जा सकता है। इस खबर में जानते हैं।

Bike को घर में करें पार्क

बाइक को चोरी होने से बचाने का सबसे अच्‍छा तरीका यह है कि उसे अपने घर के अंदर पार्क किया जाए। आमतौर पर घर के बाहर खड़ी हुई बाइक को आसानी से निशाना बनाया जा सकता है। इसलिए अगर आपके घर में जगह की परेशानी नहीं है तो फिर बाइक को घर के अंदर खड़ा (Secure parking) करें। इससे चोरी का खतरा कम हो जाता है।

टायर लॉक है जरूरी

नई बाइक खरीदी है तो उसमें टायर लॉक (Motorcycle lock) लगवाना काफी जरूरी होता है। इस तरह के लॉक से बाइक को चोरी होने से बचाने में मदद मिलती है। इन लॉक्‍स से बाइक के टायर को घुमाया नहीं जा सकता और इसी वजह से बाइक को चुराने में परेशानी होती है। अगर चोर इस लॉक को तोड़ना भी चाहे तो उसे इसमें समय लगेगा और कोई भी चोर बाइक चुराने में इतना समय नहीं लगाता।

Bike में सेंट्रल लॉकिंग लगवाएं

सिर्फ पार्क करने के बाद ही नहीं अगर आप बाहर जाते हैं तो भी चोरों की नज़र आपकी बाइक पर हो सकती है। ऐसे में बाइक को और ज्‍यादा सुरक्षित बनाने के लिए सेंट्रल लॉकिंग को लगवाया जा सकता है। कंपनी के शोरूम या आफ्टर मार्केट भी इस सेफ्टी फीचर को आसानी से बाइक में इंस्‍टाल करवाया जा सकता है।

इस तरह दें अतिरिक्‍त सुरक्षा

बाइक में टायर लॉक, सेंट्रल लॉक तो लगवा लिया, लेकिन अभी भी आपको बाइक की सुर‍क्षा की चिंता है तो फिर एक और आसान उपाय से बाइक को सुरक्षित रखा जा सकता है। बाजार में भैंस को बांधने वाली चेन मिलती है। इस तरह की चेन काफी मजबूत होती है और आसानी से टूटती नहीं है। इसलिए अगर आपको अपनी बाइक की ज्‍यादा चिंता सता रही है तो इस तरह की चेन और अच्‍छी कंपनी के लॉक को लेकर बाइक को ज्‍यादा सुरक्षा (Vehicle protection) दी जा सकती है।