MG Cyberster Deliveries: ब्रिटेन की कार मेकर एमजी ने इंडियन मार्केट में अपनी सबसे तेज इलेक्ट्रिक कार साइबरस्टर को लॉन्च किया है। इस कार के लॉन्च के बाद इसकी डिलीवरी के लिए इंतजार कर रहे लोगों को कब इसे घर ले जाने का मौका मिलेगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
MG Cyberster हुई लॉन्च
एमजी मोटर इंडिया ने इंडियन मार्केट में अपनी सबसे तेज इलेक्ट्रिक कार MG Cyberster को लॉन्च कर फरारी, एस्टन मार्टिन, लैम्बॉर्गिनी जैसे कार मेकर्स को तगड़ी चुनौती दे दी है। एमजी की इस कार को इंडियन मार्केट में 25 जुलाई को लॉन्च किया गया है।
कब शुरू होगी डिलीवरी
एमजी ने बताया है कि उनकी कार की डिलीवरी को 10 अगस्त से शुरू (MG Cyberster delivery date) किया जाएगा। फिलहाल इसके लिए बुकिंग ली जा रही है। मेकर इस कार को सीबीयू यूनिट की तरह इंडिया ला रही है। इसलिए इसकी लिमिटेड यूनिट्स (Electric sports car availability) को ही बेचा जाएगा।
शानदार लुक्स के साथ मिलेंगे फीचर्स
MG Cyberster का लुक काफी शानदार रखा गया है। इसके अलावा इसमें कई ऐसे फीचर्स भी मिलेंगे जो काफी शानदार होंगे। इस कार में एमजी 4 एयरबैग्स, पेडेस्ट्रियन वॉर्निंग साउंड, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, 360 डिग्री कैमरा, टीपीएमएस, रियर फॉग लैंप और डिफॉगर, टायर रिपेयर किट, ब्रेम्बो ऑल व्हील डिस्क ब्रेक, ऑटो होल्ड, Level-2 ADAS, ड्राइवर ड्रोजिनेस मॉनिटर, लॉन्च कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक, ड्राइविंग मोड्स, स्टीयरिंग मोड्स, इलेक्ट्रिक फोल्ड और हीटेड ओआरवीएम, ऑटो एसी, पीएम 2.5 फिल्टर, V2L, पुश ब्रेक स्टार्ट, सिजर और फ्रेमलेस डोर, लेदर सीट्स, एंबिएंट लाइट्स, 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 7 इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 7 इंच एमआईडी, 7 इंच कंसोल स्क्रीन, बोस के 8 स्पीकर्स के साथ ऑडियो सिस्टम को दिया गया है।
कितनी है रेंज
MG Cyberster में 77 kWh की बैटरी दी गई है। जिसे फुल चार्ज के बाद 580 किलोमीटर की एमआईडीसी रेंज मिलती है। इसकी ड्यूल मोटर से 510 पीएस और 725 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। इस कार को लॉन्च कंट्रोल फीचर के साथ 3.2 सेकेंड में 0-100 की स्पीड में चलाया जा सकता है। ऑल व्हील ड्राइव के साथ आने वाली साइबरस्टर की टॉप स्पीड 200 किलोमीटर प्रति घंटा है।
क्या है प्राइज
एमजी इंडिया ने MG Cyberster को 74.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। ऑनलाइन और MG Select डीलरशिप पर जाकर इसके लिए बुकिंग (Cyberster booking information) करवाई जा सकेगी।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?













Leave a Reply