Whatsapp DP Feature: आज के समय में व्हाट्सएप को यूज करने वाले लोगों की संख्या पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है। लोग यहां पर एक-दूसरे से चैट, वॉयस और वीडियो कॉल पर बात ही नहीं करते। बल्कि, स्टेटस लगाते हैं और अपनी डीपी यानी प्रोफाइल फोटो भी लगाते हैं जिसे लोग समय-समय पर बदलते भी रहते हैं।
ये भी पढ़ें:- Mobile Network: बार-बार मोबाइल से जा रहे हैं नेटवर्क तो इन तरीकों से कर सकते हैं ठीक, यहां जानें काम की बात
ऐसे में अगर आप भी अपने व्हाट्सएप पर अपनी प्रोफाइल फोटो लगाते हैं तो अब ये तरीका जल्द ही बदलने वाला है, क्योंकि अब यूजर्स सीधे फेसबुक या इंस्टाग्राम से ही अपनी प्रोफाइल फोटो को इंपोर्ट कर सकेंगे।
क्या है नया फीचर?
मौजूदा समय में अगर आपको अपने व्हाट्सएप पर डीपी लगानी है तो आपको प्रोफाइल फोटो में जाकर एडिट ऑप्शन पर क्लिक करके लगानी होती है।
पर अब ऐसा नहीं होगा अब आप जैसे ही एडिट ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आप अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी प्रोफाइल फोटो इंपोर्ट कर पाएंगे। यहां पर इसका विकल्प आएगा। फिर आप फेसबुक और इंस्टाग्राम में से जो फोटो चुनेंगे वो व्हाट्सएप की डीप बन जाएगी।
ये भी पढ़ें:- New Mobile: Redmi का ये मोबाइल 1 पर्सेंट बैटरी में भी रहेगा 7.5 घंटे ऑन, कंपनी ने जारी किया टीजर
रिपोर्ट में सामने आया नया फीचर
दरअसल, WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये नया फीचर व्हाट्सएप Beta For Android वर्जन 2.25.21.23 में देखा गया है। वहीं, कुछ बीटा यूजर्स को इसका अपडेट मिलना भी शुरू हो गया है।
माना जा रहा है कि आने वाले हफ्तों में इसे और अधिक यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा।
ये भी पढ़ें
घर पर पार्टी स्नैक्स का नया स्वाद: पेप्सिको इंडिया ने लॉन्च किए डोरिटोस लोडेड नाचोज-कुरकुरे मस्त भेल किट, जानें इनके बारे में
ध्यान दें: Lava के स्मार्टफोन 15 नवंबर से होंगे महंगे, जानें कितनी बढ़ने जा रही हैं कीमतें
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2027: 20वें संस्करण के लिए दूसरी सूची जारी, कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां होंगी शामिल
ध्यान दें: Ai+ Smartphone की कीमतों में 15 नवंबर से होगी बढ़ोतरी, 3000 रुपये तक महंगे होंगे स्मार्टफोन













Leave a Reply