PM Kisan Samman Nidhi Yojana: मोदी सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना के तहत किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस बार 2 अगस्त 2025 को इस योजना की 20वीं किस्त जारी हुई जिसमें 9.70 करोड़ पात्र किसानों को किस्त का लाभ मिला।
ये भी पढ़ें:- Rakshabandhan 2025: रक्षाबंधन पर बहन को खुश करने के लिए दें ये 4 बजट फ्रेंडली गिफ्ट, मुस्कान रहेगी गारंटीड
पर इस दौरान कई किसान ऐसे भी रहे जिन्हें 20वीं किस्त का लाभ नहीं मिला। इसके पीछे कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं, लेकिन जिन किसानों की ये 20वीं किस्त अटकी है क्या उन्हें इस अटकी हुई किस्त का लाभ अभी आगे मिल सकता है या नहीं।
किन किसानों की अटकी हो सकती है किस्त?
जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है
जिन किसानों ने भू-सत्यापन नहीं करवाया है
जिन किसानों का आधार लिंकिंग का काम अधूरा है
जो किसान इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं
जिन किसानों ने गलत तरीके से आवेदन किया हो आदि
क्या मिल सकती है अटकी हुई किस्त?
नंबर 1
अगर आप पीएम किसान योजना के लिए पात्र नहीं हैं और आपने गलत तरीके से योजना में आवेदन किया है, तो आपका आवेदन रद्द कर दिया जाता है। ऐसे में आपको किस्त से वंचित रह जाते हैं और आपको आगे कभी किस्त नहीं मिलती है।
नंबर 2
अगर आपने ऊपर बताई गई लिस्ट के कामों को पूरा नहीं करवाया है। जैसे, ई-केवाईसी, आधार लिंकिंग आदि। ऐसे में अगर आप इन कामों को आगे पूरा करवा लेते हैं तो फिर राज्य सरकार आपका नाम आगे बढ़ा देती है और फिर केंद्र सरकार की तरफ से आपको अगली किस्त के साथ ये किस्त मिल जाती है।
ये भी पढ़ें:- Independence Day Sale: शुरू हुई ये धमाकेदार सेल, 25 हजार रुपये से कम में मिल रहे हैं आपके मतलब के स्मार्टफोन
इसलिए अगर आपकी किसी कारण से 20वीं किस्त अटक जाती है और जिस काम को न करवाने के कारण आपकी किस्त अटकी है। आप फिर उस काम को करवा लेते हैं, तो आपको 21वीं किस्त के साथ 20वीं किस्त का लाभ भी मिल सकता है।
ये भी पढ़ें
Amazon Great Indian Festival 2026: 8 अक्टूबर से शुरू होगी सेल, Prime सदस्यों को मिलेगा अतिरिक्त कैशबैक
Bike safety features: बाइक को चोरों से बचाएं, इन 4 सेफ्टी फीचर्स को इंस्टाल करवाएं
UPI MDR पर NPCI का बड़ा अपडेट, 2000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा चार्ज? जानें आम यूजर्स पर क्या होगा असर
UPI यूजर्स के लिए जरूरी खबर: लोकसभा में बिल पास, लेकिन क्या अब हर पेमेंट पर देना होगा चार्ज? जानिए पूरी सच्चाई












Leave a Reply