Hero Mavrick 440: इंडिया में प्रीमियम सेगमेंट बाइक्स की डिमांड भी बढ़ रही है। लेकिन कुछ ऐसी बाइक्स हैं जिनकी डिमांड में कमी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Hero Motocorp की प्रीमियम बाइक Hero Mavrick 440 को डिस्कंटीन्यू कर दिया गया है। किस वजह से बाइक को डिस्कंटीन्यू किया गया है। क्या इसकी जगह कोई अपडेटिड मॉडल को लाने की तैयारी हीरो कर रही है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Hero Mavrick 440 हुई डिस्कंटीन्यू
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हीरो ने अपनी मेवरिक 440 बाइक को डिस्कंटीन्यू (bike discontinued) कर दिया है। अब इस बाइक के स्टॉक के खत्म होने के बाद इसे इंडिया में कोई भी कस्टमर खरीद नहीं पाएगा। लेकिन इसकी ऑफिशियल डिटेल मेकर ने नहीं दी है।
Harley Davidson X440 पर बनी थी
मेकर्स ने इस बाइक को Harley Davidson X440 के प्लेटफॉर्म पर ही डेवलप किया था। यह बाइक हीरो मोटोकॉर्प की सबसे बड़े इंजन वाली बाइक थी।
यह भी पढ़ें- KTM 160 Duke लॉन्च – 3 कलर, 5″ डिस्प्ले और धमाकेदार फीचर्स, कीमत बस ₹1.85 लाख
क्यों हुई बंद
मेकर्स की ओर से इस बाइक को बंद करने को लेकर अभी कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दी गई है। लेकिन माना जा रहा है कि लगातार कम होती डिमांड की वजह से इसे बंद करने का फैसला लिया गया हो।
18 महीनों में ही हुई बंद
हीरो ने बड़ी उम्मीदों के साथ इस बाइक को इंडियन मार्केट में 2024 में लॉन्च किया था। लेकिन लॉन्च के बाद से ही इसकी डिमांड लगातार कम होने लगी थी। फाइनेंशियल ईयर 2025 के पहले 9 महीनों में सिर्फ 3214 यूनिट्स को ही बेचा गया था। जनवरी 2025 में इसकी सिर्फ 50 यूनिट्स को ही खरीदा गया था। इसके बाद अप्रैल 2025 से सिर्फ 1 या 2 यूनिट्स ही बिक पाई थीं। जबकि फाइनेंशियल ईयर 2025 में हार्ले डेविडसन की X440 की 8974 यूनिट्स इंडिया में बिकी थीं।
क्या होगा भविष्य
हीरो ने इस बाइक पर अभी कोई कमेंट नहीं किया है। पर, ऐसा लग रहा है कि भले ही इस बाइक को बंद किया गया हो, लेकिन आने वाले कुछ महीनों में इसके अपडेटिड वर्जन को या फिर नए नाम और फीचर्स के साथ इसी सेगमेंट में हीरो नई बाइक लॉन्च (new bike model) कर सकती है।
यह भी पढ़ें- पुराने जमाने का charm, नए जमाने की ताकत – रेट्रो लुक बाइक सेगमेंट में होने वाली है एंट्री
क्या है प्राइज
हीरो की मेवरिक 440 बाइक को इंडियन मार्केट में 3 वेरिएंट बेस, मिड और टॉप में ऑफर किया जा रहा था। जिनकी प्राइज 2 लाख से 2.25 लाख रुपये एक्स शोरूम के बीच थी।
ये भी पढ़ें
Italjet: इटली की मशहूर कंपनी इंडिया में लाएगी 3 शानदार स्कूटर्स; जानिए किन सेगमेंट्स में कब होंगे Launch?
Kia Sonet Next Gen: टेस्टिंग के दौरान दिखी एसयूवी, नई लाइट्स के साथ और क्या-क्या आ गया सामने?
Honda ALPHA: नाम के एलान के साथ आ गई Global Debut की तारीख, इंडिया से बनकर विदेशों में मचाएगी धूम
Harley Davidson Sprint 440: आएगी हार्ले की नई 440 सीसी बाइक, क्रूजर लुक के साथ EICMA 2026 में होगा डेब्यू












Leave a Reply