HomeBusinessTaj Mahal Hotel: Tata की वजह से मिला था पहला 5 Star...

Taj Mahal Hotel: Tata की वजह से मिला था पहला 5 Star Hotel, 122 साल पहले कितने रुपये में मिलता था AC रूम

Taj Mahal Hotel: आजादी से भी पहले इंडिया को अपना पहला 5 Star Hotel मिल चुका था। 122 साल पहले बने ताज महल होटल में कितने रुपये का रूम था। रिपोर्ट में पढ़ें।

Taj Mahal Hotel: इंडिया कई सौ सालों तक अंग्रेजी हुकूमत का गुलाम रहा। तब अंग्रेज भारतीयों को बराबर बैठाना तो दूर अपने लिए बनाए गए किसी होटल में भी रुकने नहीं देते थे। जिस वजह से इंडिया को आजादी से पहले ही पहला 5 Star Hotel मिल गया। 122 साल पहले इस होटल में AC जैसी लग्‍जरी भी थी और तब इसका क्‍या किराया (Taj Mahal Hotel history) था। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

1903 में बना था Taj Mahal Hotel

आज के मुंबई और कुछ साल पहले तक बंबई के नाम से जाना जाने वाले इस महानगर में देश का सबसे पहला 5 Star Hotel खुला था। Taj Mahal Hotel नाम से दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बनाने वाला यह होटल आज के साउथ मुंबई के कोलाबा में है। जिसके ठीक सामने अरब सागर और गेटवे ऑफ इंडिया बना हुआ है। इस होटल को जमशेद जी टाटा ने 1903 में बनवाया था।

कब शुरू हुआ था Taj Mahal Hotel का निर्माण

बात Taj Mahal Hotel के बनने की हो तो 1889 में अचानक जमशेद जी टाटा ने एलान किया कि मैं बॉम्‍बे में ऐसा होटल बनाने जा रहा हूं, जैसा इस शहर ने पहले कभी नहीं देखा (pre-independence luxury) होगा। बस उनके एलान करने की देर थी और उनके ही परिवार के कई सदस्‍यों ने इसका विरोध किया था।

कितना था किराया

विरोध के बाद भी सिर्फ अपने अपमान का बदला लेने के लिए जमशेद जी टाटा ने इस होटल को 26 लाख रुपये में बनवाया और फिर इसे मेहमानों के लिए खोला गया था। उस समय इसमें रुकने का एक दिन का किराया सिर्फ 6 रुपये था।

यह भी पढ़ें- Golden King: ना राजा, ना बिजनेसमैन, ये है भारत का असली किंग, जिसके पास है 880 मीट्रिक टन सोना

दुनिया के कोने कोने से मंगवाया था सामान

जमशेद जी टाटा को इस होटल से इतना लगाव हो गया था कि उन्‍होंने इसके लिए दुनिया के कोने कोने से सामान मंगवाया था। तब उन्‍होंने पेरिस से बॉलरूम के खंभे मंगवाए, जर्मनी से लिफ्ट मंगवाई, अमेरिका से पंखे मंगवाए और कमरों को ठंडा रखने के लिए तब के इंडिया में सबसे पहले एसी को लगाया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular