HomeAutomobilesFactory-Fitted Carens CNG Launch हुई; अब होगी Maruti Ertiga CNG को बड़ी...

Factory-Fitted Carens CNG Launch हुई; अब होगी Maruti Ertiga CNG को बड़ी टेंशन, कितनी रखी Price

Factory Fitted Kia Carens CNG Launch हो चुकी है। इसे किस Price पर Maruti Ertiga CNG से मुकाबला करने के लिए लाया गया है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Factory Fitted Kia Carens CNG Launch हो चुकी है। इसे किस Price पर लॉन्‍च किया गया है। क्‍या इससे Maruti Ertiga CNG को बड़ी टेंशन हो सकती है? इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Factory Fitted Kia Carens CNG Launch हुई

फैक्‍ट्री फिटेड किआ कैरेंस क्‍लाविस सीएनजी को अब इंडियन मार्केट में लॉन्‍च कर दिया गया है। मेकर ने इससे पहले Kia Sorento के लॉन्‍च के टाइम ही यह बता दिया था कि इस एमपीवी को भी जल्‍द सीएनजी के साथ लॉन्‍च किया जाएगा।

कितना ताकतवर इंजन

मेकर ने इस एमपीवी को इंडियन मार्केट में 1.5 लीटर इंजन के साथ ही ऑफर किया है। जो इसको सीएनजी मोड में 96 पीएस की पावर और 123 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क देता है। इसके साथ में 6 स्‍पीड मैनुअल गियरबॉक्‍स दिया गया है। साथ में 60 लीटर या 10 किलोग्राम की कैपेसिटी वाला सीएनजी टैंक दिया है।

कैसे हैं फीचर्स

किआ ने इस एमपीवी के सीएनजी वेरिएंट में 16 इंच व्‍हील, 16 इंच फ्रंट डिस्‍क ब्रेक, सीएनजी के लिए खास तौर पर अपडेट किया सस्‍पेंशन और इंजन, सीएनजी फ्यूल चेंज स्विच, 4.2 इंच कलर्ड टीएफटी एमआईडी को दिया है।

ज्‍यादा ऑप्‍शन देना कस्‍टमर्स के लिए फायदेमंद

किआ इंडिया के मार्केटिंग और सेल्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल सूद ने कहा कि भारत एक विविधतापूर्ण बाजार है जहां ग्राहकों की गतिशीलता संबंधी आवश्यकताएं अलग-अलग होती हैं, और हमारा दृष्टिकोण उन्हें ऐसा इंजन विकल्प प्रदान करना है जो उनकी जीवनशैली और उपयोग के लिए सबसे उपयुक्त हो। कुशल और व्यावहारिक गतिशीलता समाधान चाहने वाले ग्राहकों के बढ़ते समूह के लिए सीएनजी एक महत्वपूर्ण विकल्प बना हुआ है। कैरेंस और कैरेंस क्लैविस में फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी विकल्प पेश करके , हम किआ द्वारा समर्थित एक एकीकृत पेशकश के साथ इस मांग का जवाब दे रहे हैं। दोनों मॉडल स्पेस, आराम और परिवार-केंद्रित व्यावहारिकता के मामले में अपनी मजबूत पहचान बना चुके हैं, और सीएनजी के जुड़ने से इनकी अपील और भी बढ़ जाती है, साथ ही ग्राहकों को चुनने की अधिक स्वतंत्रता मिलती है।”

कितनी रखी Price

किआ ने कैरेंस सीएनजी को फैक्‍ट्री फिटेड टेक्‍नोलॉजी के साथ इंडियन मार्केट में सिर्फ 12.11 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर लॉन्‍च कर दिया है। इसके पेट्रोल वेरिएंट के मुकाबले प्राइज को 1 लाख रुपये ज्‍यादा रखा गया है।

किनसे मिलेगी चुनौती

मार्केट में किआ कैरेंस को 4 मीटर से बड़ी एमपीवी की तरह लाया जाता है। अब जब इसे फैक्‍ट्री फिटेड सीएनजी के साथ ले आया गया है, तब इसको सीधे तौर पर Maruti Ertiga CNG से चुनौती मिलेगी।

यह भी पढ़ें- Kia Carens Clavis CNG क्‍यों Maruti Ertiga CNG के लिए बन सकती है चुनौती? 5 पाइंट्स में समझें सच!

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular