HomeAutomobilesMaruti Dzire CNG AMT Launch हुई; अब किस Price पर मिलेगी Car

Maruti Dzire CNG AMT Launch हुई; अब किस Price पर मिलेगी Car

Maruti Dzire CNG AMT Launch हो चुकी है। मेकर ने इसे किस Price पर ऑफर किया है। यह कितनी माइलेज देगी। रिपोर्ट में पढ़ें।

Maruti Dzire CNG AMT Launch हो चुकी है। मेकर ने इसे किस Price पर ऑफर किया है। यह कितनी माइलेज देगी। कब से इसकी डिलीवरी शुरू हो रही है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Maruti Dzire CNG AMT Launch हुई

इंडियन मार्केट में मारुति सबसे ज्‍यादा सीएनजी कारों को बेचती है। लेकिन अब भी इनकी कारों में Tata की तरह सीएनजी और ऑटोमैटिक गियरबॉक्‍स का ऑप्‍शन नहीं मिलता था। अब मारुति ने इस परेशानी को भी दूर कर दिया है और अपनी डिजायर को सीएनजी और ऑटोमैटिक दोनों टेक्‍नोलॉजी को साथ में ऑफर कर दिया है।

कितना ताकतवर इंजन

मारुति डिजायर सीएनजी एएमटी में भी 1.2 लीटर का Z सीरीज इंजन ही मिलेगा। जो सीएनजी मोड में 68.7 बीएचपी के साथ 101 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क देगा। इसमें दिए गए एएमटी गियरबॉक्‍स में 5 स्‍पीड ट्रांसमिशन मिलेगा। मेकर के मुताबिक एएमटी सीएनजी के साथ इसे 36.47 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा। वहीं मैनुअल गियरबॉक्‍स के साथ इसे 33.73 किलोमीटर की माइलेज ही मिलती है। यानि कि इसे एएमटी के साथ ज्‍यादा किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

मिलते हैं वहीं फीचर्स

मारुति डिजायर को सीएनजी के साथ एएमटी में भले ही लॉन्‍च कर दिया गया है। लेकिन इसमें VXI और ZXI वाले वही फीचर्स मिलते हैं, जो इनके पेट्रोल वर्जन में मिलते हैं। जिसमें LED DRLs, LED हेडलैंप, 15 इंच अलॉय व्‍हील, डिजिटल एमआईडी, रिवर्स कैमरा, टीपीएमएस, वायरलेस फोन मिररिंग, 7 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, वायरलेस चार्जर, क्‍लाइमेट कंट्रोल, एबीएस, ईबीडी जैसे फीचर्स शामिल हैं।

कितनी है Price

मारुति डिजायर सीएनजी एएमटी को इंडियन मार्केट में 8.53 लाख रुपये के एक्‍स शोरूम प्राइज पर लॉन्‍च कर दिया गया है। इसे सिर्फ VXI और ZXI वेरिएंट्स में ही दिया गया है।

किनसे मिलेगी चुनौती

इंडियन मार्केट में मारुति की डिजायर को सीएनजी एएमटी गियरबॉक्‍स के साथ सिर्फ Tata ही चुनौती दे रही थी। लेकिन अब मारुति की यह कार इसमें भी एक कदम आगे हो चुकी है।

बाकी कारों को भी मिला CNG AMT ऑप्‍शन

मारुति डिजायर के अलावा मारुति ने स्विफ्ट और बलेनो में भी इस फीचर को ऑफर कर दिया है। जिसमें से Maruti Swift CNG AMT को 7.92 लाख रुपये और Maruti Baleno CNG AMT को 8.32 लाख रुपये में लॉन्‍च किया गया है।

मॉडल का नाम उपलब्ध वेरिएंट्स इंजन एवं गियरबॉक्स माइलेज (CNG) एक्स-शोरूम कीमत
Maruti Dzire CNG AMT VXI, ZXI 1.2L Z-Series (5-Speed AMT) 36.47 km/kg ₹8.53 लाख
Maruti Baleno CNG AMT 1.2L Engine (AMT) ₹8.32 लाख
Maruti Swift CNG AMT 1.2L Z-Series (AMT) ₹7.92 लाख

Maruti Dzire CNG AMT: इंजन व फीचर्स विवरण

मापदंड / विवरण मुख्य बिंदु (Key Details)
इंजन आउटपुट (CNG Mode) 68.7 bhp पावर और 101 Nm टॉर्क
माइलेज की तुलना AMT CNG: 36.47 km/kg | Manual CNG: 33.73 km/kg
प्रमुख फीचर्स 7-इंच इंफोटेनमेंट, वायरलेस चार्जर, 15-इंच अलॉय व्हील, LED DRLs व हेडलैंप, रिवर्स कैमरा, TPMS, क्लाइमेट कंट्रोल, ABS, EBD
मुख्य मुकाबला Tata Motors CNG Automatic रेंज (Tigor/Tiago CNG AMT)

यह भी पढ़ें- Maruti क्‍यों कर रही नए Engine और Underbody CNG Tank पर फोकस? कौन सी कारों को करेगी अपडेट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular