Samsung Smartphone: चोरों ने किया 91 करोड़ रुपये के 12 हजार स्मार्टफोन पर हाथ साफ, जानें क्या है मामला

सैमसंग के मोबाइल लंदन में हुए चोरी? (प्रतीकात्मक तस्वीर) Photo Credit:- Freepik
सैमसंग के मोबाइल लंदन में हुए चोरी? (प्रतीकात्मक तस्वीर) Photo Credit:- Freepik

Samsung Mobile Phones Stole In London: अगर आप पैदल मोबाइल पर बात करते हुए जा रहे हैं या बाइक पर पीछे बैठकर मोबाइल चला रहे हैं, तो आपने ये जरूर सुना होगा कि वो मोबाइल छीन गया। ऐसे मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन लंदन से मोबाइल चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

ये भी पढ़ें:- Apple Sale: iPhone के इस मोबाइल पर मिल सकती है 11 हजार रुपये से अधिक की छूट, जानें इस जबरदस्त डील के बारे में

सैमसंग कंपनी के मोबाइल से भार एक ट्रक चोरी होने की खबर लंदन से आई है। आपको जानकार हैरानी होगी कि ये सैमसंग के लेट्सट फोल्ड स्मार्टफोन थे।

कौन से Smartphone हुए हैं चोरी?

दरअसल, Yonhap News TV की रिपोर्ट के मुताबिक, लंदन के Heathrow Airport के पासे से ये ट्रक गायब हुआ है। इस ट्रक में सैमसंग कंपनी के Samsung Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Z Fold 7 और दूसरे स्मार्टफोन के करीब 12 हजार यूनिट थे।

Yonhap News की रिपोर्ट में जो जानकारी दी गई, उसके हिसाब से जब सैमसंग के स्मार्टफोन से भरा ट्रक एयरपोर्ट से वेयरहाउस की तरफ जा रहा था, तभी ये चोरी हुई।

बताया जा रहा है कि इस ट्रक में 5,000 यूनिट Galaxy Z Fold 7, 5,000 यूनिट Galaxy Z Flip 7 और 5,000 यूनिट Galaxy Watch 8 की थी। साथ ही ट्रक में सैमसंग के Galaxy S25 सीरीज और Samsung Galaxy A16 स्मार्टफोन भी शामिल थे।

ये भी पढ़ें:- OBEN Rorr EZ Sigma हुई लॉन्च, 175Km की धांसू रेंज और स्मार्ट फीचर्स! जानें कीमत और क्या है खास?

91 करोड़ की चोरी

रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ये चोरी फिल्मी स्टायल में हुई जिसमें सैमसंग के 91 करोड़ रुपये के डिवाइस चोरी हुए हैं।