Mobile Tips: बेच रहे हैं अपना पुराना मोबाइल, तो जान लें कौन सी गलतियां दे सकती हैं दिक्कतें

पुराना मोबाइल बेचते समय क्या ध्यान रखना चाहिए? Credit:- Freepik
पुराना मोबाइल बेचते समय क्या ध्यान रखना चाहिए? Credit:- Freepik

Mobile Selling Tips In Hindi: आज के समय में मार्केट में कई नई टैक्नोलॉजी के मोबाइल फोन लॉन्च होते रहते हैं। आए दिन कोई न कोई कंपनी एक से बढ़कर मोबाइल लॉन्च कर देती है। ऐसे में लोग भी इन मोबाइल को खरीदते हैं ताकि नई तकनीक का वे भी इस्तेमाल कर पाएं। इसलिए जब लोग नया मोबाइल फोन लेते हैं तो अपना पुराना मोबाइल सेल कर देते हैं।

ये भी पढ़ें:- BSNL New Plan: अनलिमिटेड कॉल, डेली 2GB डेटा और फ्री OTT एक्सेस; बीएसएनएल के इस प्लान ने दूसरी कंपनियों के लिए बढ़ाई टेंशन

कोई किसी स्टोर पर अपने मोबाइल फोन को बेच देता है, तो कोई अपने मोबाइल को अपने किसी दोस्त आदि को बेच देता है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि हमें अपने पुराने मोबाइल को बेचते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? अगर नहीं, तो ये आपको जानना चाहिए। अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको भविष्य में दिक्कतों से गुजरना पड़ सकता है।

जानें कौन से काम हैं जरूरी:-

पहला काम ये है

हम अपने मोबाइल से कई फोटोज क्लिक करते हैं और वीडियो भी बनाते हैं। इसमें से कई हमारी पर्सनल भी होती हैं जिन्हें हम कभी किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहते। ऐसे में मोबाइल बेचने से पहले इन फोटोज को मोबाइल से न सिर्फ हटाएं बल्कि रीसायकल बिन से भी हटा दें। वरना अगर ये गलत हाथों में गई तो आपको आगे परेशानी हो सकती है।

दूसरा काम भी देखें

अपने मोबाइल में से जरूरी डाटा का बैकअप ले लें और फिर अपने मोबाइल को रिसेट जरूर करें और वो भी डाटा डिलीट के साथ। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपके मोबाइल में कई तरह की चीजें बाकी रह जाती हैं जो गलत हाथों में जा सकती है। इसलिए मोबाइल की सेटिंग में जाकर मोबाइल को रिसेट कर लें।

तीसरा काम भी जान लें

हम जब भी मोबाइल खरीदते हैं तो उसमें अपनी जीमेल वाली आईडी से लॉगिन करते हैं, लेकिन कई लोग मोबाइल को बेचते समय इसे डिलीट करना भूल जाते हैं। अपने मोबाइल से अपनी जीमेल आईडी हटा दें, वरना आपका डाटा दूसरे हाथों में जा सकता है जिससे आपको दिकक्त हो सकती है।

ये भी पढ़ें:- Kia Carens Clavis EV: 7 सीटर इलेक्‍ट्रिक एमपीवी के लिए शुरू हो गई बुकिंग, स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

चौथा तो है बेहद जरूरी

अब जब आप अपना सारा डाटा हटा चुके हैं और मोबाइल बेच रहे हैं तो एक व्हाइट पेपर पर लिखवाएं कि आप कितनी तारीख को, कितने बजे और किसे अपना मोबाइल बेच रहे हैं। ताकि अगर इस मोबाइल का आगे गलत इस्तेमाल होता है तो आप दिक्कत में न पड़े। इस लेटर के साथ खरीदार की और अपनी आधार की एक कॉपी जरूर लगवाएं और अपने पास संभालकर रखें।