HSRP Number Plate: टूट गई है बाइक-कार की नंबर प्लेट, तो घर बैठे ऐसे करें ऑर्डर

गाड़ी की नंबर प्लेट ऑनलाइन कैसे ऑर्डर करें? Photo Credit:- Freepik
गाड़ी की नंबर प्लेट ऑनलाइन कैसे ऑर्डर करें? Photo Credit:- Freepik

HSRP Number Plate Order: अगर आप स्कूटी, बाइक, कार आदि चलाते हैं तो आपको ये तो पता ही होगा कि गाड़ी पर नंबर प्लेट होना कितना जरूरी है? अगर गाड़ी पर नंबर प्लेट न हो या टूटी हो तो आपकी गाड़ी का चालान कट सकता है।

आपको भी अपनी गाड़ी में नंबर प्लेट लगवानी है तो आप हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवा सकते हैं। आप घर बैठे ही इसे ऑर्डर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- UPI Pin Tips: अगर भूल गए हैं यूपीआई पिन, तो परेशान होने की जगह ऐसे बना सकते हैं नया Pin; जानें प्रोसेस

घर बैठे ऐसे ऑर्डर कर सकते हैं नंबर प्लेट:-

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ऑर्डर करनी है तो पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट bookmyhsrp.com पर जाएं
फिर आपको यहां पर ‘हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट विद कलर स्टीकर’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है

फिर अपनी गाड़ी का नंबर भरें
अपना राज्य भी भर दें
इसके बाद चेसिस नंबर भी भरना होगा
अब आपको ये बताना है कि आपको नंबर प्लेट मंगवानी कहां है

आप अपनी नंबर प्लेट को अपने घर मंगवा सकते हैं और किसी दुकान या सर्विस से लगवा सकते हैं
आप अपने नजदीकी सर्विस सेंटर भी नंबर प्लेट को मंगवा सकते हैं

फिर आपको नंबर प्लेट की फीस भरनी है
आप यहीं से ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं
फिर सबमिट वाले बटन पर क्लिक कर दें

ये भी पढ़ें:- PVC Aadhaar: क्या आपने अब तक नहीं बनवाया है अपना पीवीसी आधार कार्ड? तो घर बैठे सिर्फ 50 रुपये में बनवा सकते हैं आप

इसके बाद आपका ऑर्डर आगे चला जाता है और जहां आपने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट मंगवाई है, वहां कुछ दिनों में आ जाती है।