Royal Enfield Classic और Bullet चलाने का सपना अब होगा पूरा – GST ने करवा दी बड़ी कटौती

Royal Enfield Bikes
Royal Enfield Bikes PC- autotechbiz.in

Royal Enfield की बाइक्‍स को चलाना कई लोगों का सपना होता है। अब मेकर ने भी GST का फायदा कस्‍टमर्स को देते हुए Bullet से लेकर Classic तक खरीदने का रास्‍ता आसान बना दिया है। मेकर ने किस बाइक के प्राइज को कितना कम किया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

सस्‍ती हो गई Royal Enfield

रॉयल एनफील्‍ड की बाइक्‍स अब पहले के मुकाबले खरीदना आसान होने वाला है। मेकर ने अपनी बाइक्‍स की प्राइज को कम (Royal Enfield Classic price cut) करने का एलान कर दिया है।

कितनी कम होगी प्राइज

मेकर ने बताया है कि अब उनकी बाइक्‍स को खरीदने के लिए किसी भी कस्‍टमर को 22 हजार रुपये कम देने होंगे। लेकिन इसके लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा और 22 September 2025 से इनको नए प्राइज पर ऑफर किया जाएगा।

जीएसटी का पूरा फायदा कस्‍टमर्स को मिलेगा

रॉयल एनफील्‍ड के एमडी और आयशर मोटर्स के CEO बी गोविंदराजन ने बताया कि सरकार का नवीनतम जीएसटी सुधार न केवल 350cc से कम की मोटरसाइकिलों को अधिक सुलभ बनाएगा, बल्कि पहली बार खरीदारों को भी उत्साहित करेगा। रॉयल एनफील्ड को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हम मूल्य संशोधन का पूरा जीएसटी लाभ (GST benefit Royal Enfield) सीधे अपने उपभोक्ताओं को दे रहे हैं।

ये 5 बाइक्‍स होंगी सस्‍ती

रॉयल एनफील्‍ड वैसे तो 350 से लेकर 650 तक के सेगमेंट वाली कई बाइक्‍स को ऑफर करती है। लेकिन जीएसटी में बदलाव सिर्फ 350 सीसी तक की बाइक्‍स के स्‍लैब में हुआ है। इसलिए मेकर की 5 बाइक्‍स को खरीदने के लिए अब कम पैसे देने होंगे। इन बाइक्‍स में Hunter 350, Goan Classic 350, Classic 350, Bullet 350, Meteor 350 शामिल हैं।